{"_id":"59ca652d4f1c1ba2538b486a","slug":"sonia-gandhi-relieves-ashok-choudhary-from-post-of-bihar-pradesh-congress-committee-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अशोक चौधरी पर गिरी गाज, कादरी को मिली प्रदेश कांग्रेस की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अशोक चौधरी पर गिरी गाज, कादरी को मिली प्रदेश कांग्रेस की कमान
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना/नई दिल्ली।
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
अशोक चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस आलाकमान ने आखिरकार बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अशोक चौधरी को हटा दिया है। साथ ही सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष कैकब कादरी को प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया है। दशहरे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। वैसे चौधरी ने कहा है कि उन्हें अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है, जबकि कांग्रेस के बिहार प्रभारी सीपी जोशी के हवाले से बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष को हटा दिया है और समितियों को भंग कर दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कैकब कादरी ने आलाकमान का आभार जताते हुए कहा है कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। कांग्रेस नेता वीके ठाकुर ने कादरी को प्रभार दिए जाने का स्वागत किया है। अशोक चौधरी के हटने के साथ ही नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में गठबंधन टूटने के बाद से ही आलाकमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से नाराज था। पार्टी के अंदर गुटबाजी चरम पर थी और बयानबाजी जारी थी।
विज्ञापन
चौधरी पर पिछले दिनों विधायकों को बरगलाने और पार्टी तोड़ने का आरोप लगा था। कांग्रेस नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद बिहार में कांग्रेस विधायकों का बिखराव होने से बच गया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाकर बारी-बारी से उनसे बातचीत की थी, जिसमें चौधरी की भूमिका संदिग्ध बताई गई थी।
विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। जिसके बाद पार्टी ने स्पष्ट संकेत दे दिया था कि चौधरी को जल्द बदला जाएगा।