फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Son stabbed his drunkard father to death in Vaishali; Police arrested the murderer

Bihar Crime: बेटे ने शराबी पिता की चाकू घोंप कर की हत्या; गिरफ्तार होने पर बताई ऐसी सच्चाई कि घिन आ जाएगी

Wed, 02 Aug 2023 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 02 Aug 2023 07:17 PM IST
सार

Bihar Police: सराय थानाध्यक्ष विदुर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बोअरीया गांव में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंप कर हत्या कर दी है।  मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी बेटे को चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। वहीं, आरोपी बेटे ने अपने मृत पिता के बारे में शर्मसार करने वाली बात बताई है।

विज्ञापन
Son stabbed his drunkard father to death in Vaishali; Police arrested the murderer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के बोअरीया गांव में एक बेटे ने अपने पिता की चाकू मार कर हत्या कर दी। मौके पहुंची पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान बोअरीया गांव निवासी रमेश राम (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गिरफ्तार हत्यारोपी बेटे किशन कुमार ने बताया कि मेरे पापा शराब पीकर घर आकर मेरी मम्मी से अक्सर मारपीट करते थे। लेकिन इस बार मां को पिटते हुए देखकर बहुत गुस्सा आ गया। उसके बाद पापा से मारपीट होने लगी।  इसी बीच हाथ में चाकू मिल गया, जिसके बाद उसने गुस्से में घोंप  डाला। उसके बाद डॉक्टर के यहां लेकर गए। जहां रास्ते में ही घायल पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



पुलिस द्वारा बरामद किया गया हत्या का हथियार

थानाध्यक्ष सराय विदुर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बोअरीया गांव में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंप कर हत्या कर दी है।  मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। वहीं, हत्यारोपी बेटे को चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed