मोबाइल चोरी में जेल गया IAS अफसर का बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक एनआरआई का मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी, तलाशी के दौरान मोबाइल एक आईएएस के बेटे के पास निकला। पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जीआरपी प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के ए-7 कोच में यात्रा कर रहे एस हरिचरन सोमवार की रात अपने सिरहाने मोबाइल रख कर सो गए। मंगलवार सुबह जब वो उठे तो मोबाइल गायब मिला।
उन्हें सामने वाली बर्थ पर बैठे लड़के पर शक हुआ तो उन्होंने स्कॉर्ट को बुलाया। तलाशी में मोबाइल उसके पास से मिल गया। ट्रेन के पटना पहुंचने पर स्कॉर्ट टीम ने अभिषेक को आरपीएफ को सौंप दिया, जहां से उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
आरोपी ने ये कहा सफाई में
आरोपी अभिषेक के पिता आएएस अधिकारी हैं जबकि मां डीपीएस में टीचर हैं। अभिषेक ने कहा कि उसका मोबाइल टूट गया था और परिवार को सूचना देने के लिए उसने मोबाइल का प्रयोग किया।
उसने चोरी से इंकार किया और कहा कि मैंने कोई चोरी नहीं की, बस मैंने उनसे पूछे बिना उनका मोबाइल इस्तेमाल कर लिया। जीआरपी ने अभिषेक को जेल भेज दिया है।