{"_id":"5be1d668-5ae5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"snowfall-in-bihar-and-46-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में हुई बर्फबारी, ठंड से 46 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में हुई बर्फबारी, ठंड से 46 मौतें
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बुधवार को काफी बर्फबारी हई। सड़कें, घर, खेत हर जगह बर्फ की एक से डेढ़ इंच मोटी परत जम गई। उत्तरी बिहार में हिमपात अधिक हुआ। राज्य में बर्फबारी की यह पहली घटना है। इसके अलावा कई स्थानों पर तापमान में गिरावट ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिये।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी व गोपालगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी से जीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विशेषज्ञों के कहना है कि कई राज्यों में हो रही बर्फबारी, पछिया हवा चलने और हिमालय से आयी ठंड के कारण उत्तर बिहार में हिमपात हुआ।
विज्ञापन
मधुबनी में नेपाल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में लखनौर, पंडौल, बसैठ, बेनीपट्टी, बासोपट्टी, हरलाखी, झंझारपुर में सुबह में छत, खेत-खलिहान, छप्पर बर्फ देखी गयी। पूर्वी चंपारण के मधुबन व संग्रामपुर प्रखंडों व गोपालगंज के कुचायकोट में बर्फबारी हुई। दरभंगा में केवटी, कमतौल में बर्फ की एक से डेढ. इंच मोटी परत लोगों ने सुबह में देखी. मुजफ्फरपुर के औराई, कटरा, मीनापुर, बोचहां व गायघाट, कुढ.नी के मनियारी, रतनौली, सोनबरसा में सुबह में लोगों ने बर्फ देखी। समस्तीपुर के कई स्थानों पर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
हिमपात के अतिरिक्त कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। गोपालगंज शून्य डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, यहां शून्य तापमान होना एक रिकॉर्ड है। वहीं, जहानाबाद में 0.2, तो हाजीपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बीते एक दशक में इतने स्थानों में पहली बार एक डिग्री सेल्सियस से नीचे पारा गया है। पटना का न्यूनतम तापमान गिर कर 1.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। 146 वर्षों में पटना का यह सबसे कम तापमान है।
ठंड से गईं 46 और जानें
बिहार में ठंड अपना कहर बरपा रही है। अत्यधिक ठंड के चलते और 46 मौतें हो चुकी हैं। जिनमें में नवादा में 9, मनेर में 6, सारण में 6, सहरसा में 6, कैमूर में 3, दुल्हिन बाजार में 3, गोपालगंज में 2, मधेपुरा में 2, पूर्णिया में 2, शिवहर में 2, बांका में 1, औरंगाबाद में 1, प चंपारण में 1, दरभंगा में 1, और मुंगेर में 1 मौते हुईं।