Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   siwan-diwali-night-road-accident-three-youths-dead-two-bikes-collision

बिहार: दीपावली की रात दो बाइकों में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत; बहन की शादी से पहले उजड़ा भाई का संसार

Mon, 09 Nov 2026 04:00 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

बिहार के सीवान में दीपावली की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुलापुर गांव के पास हुआ।

विज्ञापन
siwan-diwali-night-road-accident-three-youths-dead-two-bikes-collision
घर लौट रहे थे तीन दोस्त, रास्ते में मौत ने घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में दीपावली की रात जब पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था और लोग खुशियां मना रहे थे, उसी बीच एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुलापुर गांव के समीप रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की मौत सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मृतकों के घरों में दीपावली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मुकेश महतो (20), गोलू कुमार (19) और गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सनाह मठिया गांव निवासी सनीष कुमार (22) के रूप में हुई है। हादसे में घायल दो अन्य युवकों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटने की खुशी पलभर में मातम में बदली
मिली जानकारी के अनुसार, रसूलपुर गांव निवासी सुदर्शन महतो के पुत्र मुकेश महतो और अशोक महतो के पुत्र गोलू महतो अपने दोस्त अभिषेक महतो के साथ किसी काम से सीवान आए थे। देर शाम तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान झुलापुर गांव के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर गोपालगंज जिले के सनीष कुमार अपने एक परिचित के साथ सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। इस हादसे में मुकेश महतो और सनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू महतो समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गोलू की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, उसे एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह एक ही हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए।

बहन की शादी की तैयारियों के बीच उठी भाई की अर्थी
इस हादसे की सबसे हृदयविदारक तस्वीर गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सनाह मठिया गांव से सामने आई है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय सनीष कुमार के परिवार में कुछ ही दिनों बाद शादी की शहनाई बजने वाली थी। घर में बहन की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। परिजनों के मुताबिक, 19 नवंबर को तिलक और 21 नवंबर को शादी की तारीख तय थी।

बताया जाता है कि पिता की मृत्यु के बाद सनीष ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। बहन की शादी को लेकर घर में उत्साह और खुशियों का माहौल था। लेकिन दीपावली की रात हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। जिस भाई के हाथों बहन की शादी की रस्में पूरी होनी थीं, उसी भाई की मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोलू की मौत पर अस्पताल की व्यवस्था कटघरे में
वहीं, गोलू कुमार की मौत के बाद सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण गोलू को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने में देरी हुई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस के लिए 102 नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लगने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

परिजनों के मुताबिक, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गोलू की हालत लगातार गंभीर होती गई। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था। बाद में एंबुलेंस पहुंची और उसे उसमें रखा गया, लेकिन अस्पताल परिसर में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया।

हालांकि, एंबुलेंस की उपलब्धता, इलाज में हुई देरी और परिजनों के आरोपों को लेकर अस्पताल प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- बिहार: सरकारी स्कूलों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, ACS ने दिया निर्देश; किस योजना से होगा भवनों का निर्माण?

एक हादसा और तीन परिवारों में पसरा मातम
दीपावली जैसे खुशियों के पर्व पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने रसूलपुर गांव से लेकर गोपालगंज के मांझागढ़ तक के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। कहीं मां-बाप अपने जवान बेटों को खोने के गम में बेसुध हैं, तो कहीं बहन की शादी की खुशियां मनाने वाला परिवार भाई को खोने के सदमे में डूबा है। एक ही सड़क हादसे ने तीन परिवारों की जिंदगी में ऐसा अंधेरा भर दिया, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। इलाके में हर तरफ शोक और गम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed