फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitamarhi News One person injured by Panther mobile team bike while catching liquor smuggler

Sitamarhi News: शराब तस्कर को पकड़ने के दौरान पैंथर मोबाइल टीम की बाइक से एक व्यक्ति घायल, पुलिस को लगी चोट

Wed, 11 Oct 2023 01:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Oct 2023 01:48 PM IST
सार

Sitamarhi News: जख्मी की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी उदय सिंह के रूप में की गई है। वहीं, जख्मी जवान चंदन कुमार के रूप में की गई है, जो पैंथर जवान के रूप में भूपभैरो पुलिस पिकेट पर कार्यरत है।

विज्ञापन
Sitamarhi News One person injured by Panther mobile team bike while catching liquor smuggler
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में बाइक सवार शराब तस्कर को खदेड़कर पकड़ने के दौरान पुलिस की पैंथर मोबाइल टीम की बाइक से एक व्यक्ति को ठोकर लग गई। वहीं, शराब तस्कर के साथ-साथ पुलिस जवान भी बाइक से गिर पड़ा, जिसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस जवान को बंधक बना लिया। इसी बीच शराब तस्कर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस व भूपभैरो पिकेट पुलिस घटना स्थल पर पहुंच आक्रोशितों को समझा बुझाकर जख्मी जवान को लोगों के बंधन से मुक्त कराया। वहीं, जख्मी जवान व व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शराब लदी कैरेट व बाइक को जब्त कर थाना ले आई। उदय सिंह का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस जवान का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। इस संबंध में नगर थाना के इंस्पेक्टर अरूण कुमार ने बताया कि दोनों जख्मी चंदन कुमार व उदय सिंह सुरक्षित हैं। शराब धंधेबाज को पकड़ने के दौरान घटना घटी है। शराब लदी बाइक को जब्त कर लिया गया है। धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


रुकने का इशारा करने पर भागने लगा था तस्कर
जख्मी पैंथर जवान ने बताया कि घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के दोस्तपुर चौक के पास हुई। शाम को बरियारपुर के पास एनएच-77 पर तैनात था। इसी दौरान बथनाहा थाना की ओर जा रहे एक बाइक सवार पर पड़ी। बाइक पर कैरेट लदा हुआ सवार व्यक्ति काफी तेजी से जा रहा था। बाइक पर लदे कैरेट में शराब होने की शंका होने पर उसे रूकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बाइक सवार ने पुलिस को देख और तेजी से भागने लगा। उसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान दोस्तपुर चौक के निकट उससे ओवरटेक किया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को बाइक से टक्कर लग गई, जिसके बाद पुलिस व बाइक सवार तस्कर दोनों बाइक समेत गिर पड़े। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर शराब धंधेबाज कैरेट सहित बाइक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed