फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shivangi Swaroop Will be first female pilot in Indian Navy fly dornier surveillance aircraft

नौसेना में देश की पहली महिला पायलट बनेंगी शिवांगी, यह विमान उड़ाएंगी

Tue, 26 Nov 2019 09:45 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: योगेश साहू Updated Tue, 26 Nov 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Shivangi Swaroop Will be first female pilot in Indian Navy fly dornier surveillance aircraft
Shivangi Swaroop - फोटो : Social Media

भारतीय वायुसेना के बाद अब भारतीय नाैसेना काे भी देश की पहली महिला पायलट मिलने जा रही है। मूलरूप से बिहार की रहने वाली शिवांगी स्वरूप को इसके लिए चुना गया है। शिवांगी फिलहाल कोच्चि (केरल) में जरूरी प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवांगी को चार दिसंबर काे नाैसेना दिवस पर हाेने वाले समारोह में बैज लगाया जाएगा। शिवांगी स्वरूप काेच्चि में नौसेना की ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी और फिक्स्ड-विंग डाेर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी।
विज्ञापन


यह विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है। इसमें आधुनिक सर्विलांस, राडार, नेटवर्किंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगे हाेते हैं। बता दें कि शिवांगी स्वरूप को पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना में शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नौसेना में सब लेफ्टिनेंट चुनी गई थीं शिवांगी

शिवांगी स्वरूप ने डीएवी पब्लिक स्कूल से सीबीएसई 10वीं की परीक्षा साल 2010 में उत्तीर्ण की है, उन्हें 10 सीजीपीए मिले थे। इसके बाद उन्होंने विज्ञान विषय लेकर 12वीं की परीक्षा दी और फिर इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। उन्होंने एमटेक में प्रवेश लेने के बाद एसएसबी की परीक्षा दी। इसके जरिए वह नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुईं। ट्रेनिंग के बाद पहली महिला पायलट के लिए उनका चयन किया गया।

ये महिलाएं भी हैं पहली

भावना कांत को भारतीय वायुसेना में पहली महिला पायलट होने का सम्मान प्राप्त है। जबकि कराबी गाेगाई नौसेना की पहली महिला डिफेंस अटैची हैं। असिस्टेंट लेफ्टिनेंट कमांडर गाेगाई को अगले महीने रूस में तैनाती मिलेगी। वे कर्नाटक के करवार बेस पर रूसी भाषा सीख रही हैं। वह युद्धपाेत के निर्माण और उनकी मरम्मत में माहिर मानी जाती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed