अभिनेता Shekhar Suman चिंतित: बोले- करीबी रिश्तेदार गायब हैं, नीतीश-तेजस्वी ध्यान दें...बिहार की छवि न बिगड़े
Doctor's Kidnapping FIR : बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन ने अपने करीबी रिश्तेदार डॉ. संजय कुमार के अबतक नहीं मिलने पर कहा कि पुलिस गंगा में तलाशी करवा रही तो कराए, लेकिन पहले यह बताए कि CCTV में उसे क्या दिखा। उन्होंने कहा कि सरकार अब देखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
"मैं बहुत चिंतित हूं। समझ नहीं पा रहा है कि मुंबई से क्या करूं? आने की स्थिति हुई तो तुरंत आ भी जाऊं। आने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया के जरिए संदेशा भेजा है। जनता दल यूनाईटेड (JDU) अध्यक्ष ललन सिंह को भी मैसेज किया था, उन्होंने आज शाम भरोसा दिलाया है कि बेंगलुरू से आकर फोन करेंगे। मेरे करीबी रिश्तेदार डॉ. संजय कुमार किसी मानसिक तनाव में नहीं थे। मुझे लगता है कि उनका अपहरण हुआ है। क्या गांधी सेतु पर आज की तारीख में भी CCTV नहीं है? क्या इस जमाने में भी अपहरण हो रहा है। यहां तो जो भी सुन रहा, कह रहा कि बिहार में जंगल राज आ गया है। बिहार की छवि फिर से खराब न हो जाए, इसलिए इसपर तत्काल कुछ करना चाहिए।सरकार को ध्यान देना चाहिए।" बहुआयामी प्रतिभा के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर अभिनेता शेखर सुमन ने 'अमर उजाला’ से अपना दर्द शेयर किया।
वीआईपी का यह हाल तो आम आदमी कैसे रहेगा?
उन्होंने कहा- “मेरे चाचा की बेटी और मेरी बहन प्रो. सलोनी ने अपने पति डॉ. संजय कुमार के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। इस जानकारी को मिलने के बाद इतना समय गुजरना आश्चर्यचकित करता है। वह भी तब, जब मेरी फुफेरी बहन और बहनोई ने इस बारे में बिहार पुलिस को विशेष रूप से ताकीद की है। बहन सीनियर आईएएस और बहनोई सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। हमारा परिवार बिहार का प्रतिष्ठित परिवार है। इन सभी बातों के अलावा यह बड़ी बात है कि गायब हुए डॉ. संजय कुमार खुद बिहार के दूसरे सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल NMCH के फार्माकोलॉजी के विभागाध्यक्ष और बिहार सरकार में परीक्षा नियंत्रक भी हैं। इतने महत्वपूर्ण व्यक्ति के गायब होने पर जब परिवार ऐसा लाचार दिख रहा है तो आम आदमी का क्या होता होगा?"
इस जमाने में भी CCTV से मदद नहीं मिल रही?
एक जमाने में रिपोर्टर जैसे सीरियल में भूमिका निभा चुके बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ने कहा- "गांधी सेतु के सीसीटीवी फुटेज से तुरंत साफ हो सकता था कि क्या हुआ? उनकी गाड़ी पटना की ओर लौटती हुई दिखी है तो कैसे? अंतिम कॉल पर बातचीत के समय वह कहां पर थे? उनके साथ और कोई चल रहा था या उन्हें कोई गाइड कर रहा था? ऐसे सवालों का जवाब पुलिस को तुरंत ढूंढ़ लेना चाहिए था। गंगा में तलाशी कीजिए, लेकिन सारा ध्यान उधर देने की जगह इस बात पर भी नजर रखना चाहिए कि किन परिस्थितियों में वह या उनकी कार गांधी सेतु पर उस जगह, उस दिशा में पहुंची।"