फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: NMCH doctor's clue not found even after two days, SDRF team is running search operation in Ganga

Patna: दो दिन बाद भी नहीं मिला NMCH के डॉक्टर का सुराग, SDRF की टीम गंगा चला रही सर्च ऑपरेशन

Fri, 03 Mar 2023 03:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 03 Mar 2023 03:43 PM IST
सार

Bihar: पटना में गांधी सेतु के पास से गायब डॉक्टर की तलाश गंगा नदी में की जा रही है। SDRF की टीम पटना सिटी से लेकर फतुहा तक उनकी तलाश कर रही है। अलग अलग टीम सर्च अभियान चला रही है। इस मामले में पुलिस मुख्यालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Patna: NMCH doctor's clue not found even after two days, SDRF team is running search operation in Ganga
SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में गांधी सेतु के पास से गायब डॉक्टर की तलाश गंगा नदी में की जा रही है। SDRF की टीम पटना सिटी से लेकर फतुहा तक उनकी तलाश कर रही है। अलग अलग टीम सर्च अभियान चला रही है। इस मामले में पुलिस मुख्यालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि पुलिस ने मोबइल टावर लोकेशन के आधार पर गांधी सेतु पर कार बरामद कर लिया। कार बंद थी। इसके बाद उनके घर पर फोन कर चाबी मंगवाई गई। कार से डॉ. संजय कुमार का दोनों मोबाइल और चश्मा वहीं पाया गया। अब तक इस मामले में कोई ऐसे सबूत नहीं मिले कि जिससे यह साबित हो सके कि उनका बलपूर्वक अपहरण किया गया है। अब तक किसी भी तरह की फिरौती की डिमांड की बात भी सामने नहीं आई है। पुलिस इसमें आगे की कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है।  प्रतीत हो रहा है कि तनाव का वातावरण उनके आसपास था। SDRF की टीम को भी लगाया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम कार से मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे
इधर, SDRF की अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि अगर डॉक्टर संजय कुमार ने गंगा में कूदकर जान दी होगी तो 2 दिन के अंदर उनकी लाश ऊपर आ जाएगी। पटना सिटी इलाके से लेकर फतुहा तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. संजय कुमार बुधवार की शाम अपनी हुंडई वर्ना कार से मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे। वह मुजफ्फरुपर किसी कॉलेज का निरीक्षण करने जा रहे थे। करीब 20 मिनट बाद उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. सलोनी को कॉल किया और कहा कि कार को पार्किंग में लगा दिया हूं। यहां काफी जाम लगा हुआ है। कुछ देर बाद पत्नी ने कई बार कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन


फिल्म स्टार शेखर सुमन के बहनोई लगते हैं डॉ. संजय कुमार 
पत्नी को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पत्रकार नगर थाने को मामले की जानकारी दी। गुरुवार को इस मामले में अपहरण का FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। दो दिन बाद भी डॉक्टर का सुराग हाथ नहीं लगा रहा है। बता दें कि डॉ. संजय कुमार की पत्नी डॉ. सलोनी फिल्म स्टार शेखर सुमन की चचेरी बहन हैं। वह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अंग्रेजी विभाग हेड भी हैं। इधर, घटना के बाद डॉक्टर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में सिटी एसपी पूर्वी संदीप कुमार ने बताया कि डॉक्टर संजय कुमार की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। SDRF की टीम भी सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर डॉ. संजय कुमार कहां गए। मुजफ्फरपुर पुलिस ने भी इस मामले में पड़ताल की। लेकिन, डॉक्टर वहां भी नहीं पहुंचे। उनके मोबाइल का अंतिम टावर लोकेशन गांधी सेतु ही पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed