{"_id":"5afd52a44f1c1bcf408b5ef4","slug":"shatrughan-sinha-slams-bjp-for-doing-jugaad-politics-to-make-government-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न सिन्हा का तंज- कर्नाटक में हो रही लोकतंत्र की हत्या, जुगाड़ से सरकार बनाने में लगी है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत्रुघ्न सिन्हा का तंज- कर्नाटक में हो रही लोकतंत्र की हत्या, जुगाड़ से सरकार बनाने में लगी है भाजपा
ब्यूरो, अमर उजाला, दरभंगा
Updated Thu, 17 May 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना साहिब के सांसद और भाजपा के 'शत्रु' शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पार्टी पर तंज कसते हुए गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा जुगाड़ और दबाव से सत्ता हासिल करने में लगी है। जनबल के बदले धन बल से सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता खामोशी से चाल, चरित्र और चेहरा देख रही है।
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर और दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद के छोटे बेटे के प्रीतिभोज में शामिल होने दरभंगा पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है वो लोकतंत्र के लिए कहीं से भी उचित नहीं है। लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाना पार्टी के लिए फजीहत भरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए आने वाले दिनों में बिहार में बड़े सामाजिक और राजनीतिक बदलाव होने जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जल्द ही लोगों को बिहार में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन