फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   shatrughan sinha says a committee of aadvani shauri to help the government

नोटबंदी पर आडवाणी, शौरी, जशवंत सिन्हा की राय लें पीएम मोदी : शत्रुघ्न सिन्हा

Fri, 25 Nov 2016 01:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha says a committee of aadvani shauri to help the government

बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी पर गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी दर्जनों ट्वीट किए हैं। सबसे पहले ट्टीव में वे पीएम नरेंद्र मोदी में अपनी पूर्ण श्रद्धा और विश्वास जताई है। वहीं नोटबंदी के कारण देश में फैली परेशानी की ओर इशारा करते हुए वे सवाल करते हैं कि क्या वक्त नहीं आ गया जब हमें अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा, सुब्रमण्यम स्वामी और भाजपा के अन्य अर्थशास्त्रियों और बुद्धिजीवियों की एक कमेटी बनाई जाए जो हमारे फ्रेंड, फिलासफर, गाइड आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में काम करे और इस कठिन समय में सरकार की मदद करे।

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम के इरादे पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि वे कालेधन और फर्जी करेंसी के खिलाफ इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि हमारी टीम ने ठीक से होमवर्क नहीं किया।
विज्ञापन


बिहारी बाबू ने उपर्युक्त ट्वीट करने के बाद तीन ट्वीट बाद में और किए। इनमें वे कहते हैं कि ‘मैं अर्थशास्त्री नहीं और खुद को इस लायक भी नहीं मानता कि नोटबंदी अल्पकालिक या दीर्घकालिक परिणामों पर टिप्पणी कर सकूं। लेकिन, सही सोच रखने वाले सभी भारतीयों की तरह मैं भी चिंतित हूं। यह काम बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों का है कि वे मुद्दे पर विचार करें और राष्ट्र और जनता के हितों का ख्याल रखते हुए परामर्श दें।’ शत्रुघ्न सिन्हा ने अंतिम ट्वीट का अंत जय हिंद के नारे के साथ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को पीएम के सर्वे का नतीजा सामने आने के बाद  ट्वीट के माध्यम से हमला बोलते हुए इसे प्रायोजित और स्वार्थवश कराया गया रायशुमारी बताया था। उन्होंने कहा था कि लोग मूर्खों की दुनिया में जीना बंद करें। लोगों को हो रही तकलीफों को समझें। बुरे वक्त में मां-बहनों द्वारा जमा की गई गाढ़ी कमाई को कालाधन से न जोड़ें।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed