शत्रुघ्न ने अब राहुल गांधी को बताया उभरता सितारा
पटना में अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ओर जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर के भाजपा विरोधी धडों को एक मंच पर इकट्ठा कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नई मोर्चाबंदी करने में जुटे है वहीं एक और भाजपा नेता ने अपने बयानों से भाजपा की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।
भाजपा से लगातार बागी रुख अपनाए हुए वरिष्ठ नेता और पटना साहिब के सांसद शत्रुघन सिन्हा के एक और बयान के बाद पार्टी असहज स्थिति में जाती दिख रही है।
शॉटगन के न नाम से मशहूर शत्रुघन सिन्हा ने बिहार में महागठबंधन की जीत और एनडीए की हार के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राइजिंग स्टार कहकर संबोधित किया है। शत्रुघन ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद संभालने की बधाई देते हुए राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का उभरता हुआ सितारा बताया है।
It has been the victory of democracy. I wish the new government led by Nitish babu, Laluji and rising star Rahul Gandhi great success.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 19, 2015
विरोधी दलों के नेताओं का एकजुटता के लिए जताया आभार
ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए शत्रुघन ने महागठबंधन की जीत को लोकतंत्र की जीत बताया। हालांकि शत्रुघन सिन्हा खुद नीतीश के इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं लेकिन उन्होंने जीत के लिए नीतीश कुमार और लालू यादव को बधाई दी।
भाजपा के जख्मों पर और नमक छिड़कते हुए शत्रु ने नीतीश के समारोह में शामिल होने वाले भाजपा विरोधी दलों के नेताओं को उनकी एकजुटता दिखाने के लिए बधाई भी दी। अपने ट्वीट में शत्रुघन ने कहा बिहारी बाबू और बिहार की माटी का बेटा बुद्ध और चाणक्य की धरती पर आने वाले सभी नेताओं का उनकी एकजुटता और प्रतिबद्धता के लिए स्वागत करता है।
शत्रुघन सिन्हा महागठबंधन के नेताओं की तारीफ में इस कदर कसीदे गढ़ते चले गए कि नीतीश कुमार को सुशासन बाबू और लालू यादव को आम आदमी का नेता कहकर संबोधित किया।
I welcome Nitish "Susashan" Babu, messiah of development as CM of Bihar & congratulate Laluji, leader of masses for massive victory in Bihar
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 19, 2015