फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sharda Sinha Health Update : sharda sinha news bihar news narendra modi Sharda Sinha Chhath geet

Sharda Sinha Health Update : शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर, पीएम ने पूछा हाल चाल, बेटे अंशुमान ने लोगों से की अपील

Tue, 05 Nov 2024 01:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Nov 2024 01:07 PM IST
सार

Bihar : शारदा सिन्हा की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने अंशुमान से शारदा सिन्हा के स्वास्थय की जानकारी ली। अंशुमान ने उन्हें बताया कि वह अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। पीएम ने कहा कि छठी मैया कृपा करें। सब अच्छा होगा, आप धैर्य धारण करें।

विज्ञापन
Sharda Sinha Health Update : sharda sinha news bihar news narendra modi  Sharda Sinha Chhath geet
अंशुमान और शारदा सिन्हा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित बिहार कोकिला गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें आननफानन में लाइफ सपोर्ट के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया। वह कैंसर से पीड़ित हैं। यह कठिन समय है उनके, उनके परिवार और उनको चाहने वालों के लिए। सोशल मीडिया पर कई लोग भ्रामक बातें पोस्ट कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी हालत में आंशिक सुधार जैसा दिख रहा है। इस बात की जानकारी उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर आकर दी और कहा कि उनकी हालत फिलहाल कुछ ठीक लगा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग उनके स्वस्थ होने की कामना करें। बहुत बड़ी लड़ाई है, आपलोग पोसिटिवली सपोर्ट कीजिये। मां  वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें आपके दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है। कृपया भ्रामक खबर न फैलाएं। यह वक्त नकारात्मकता का नहीं बल्कि मेरी मां ने समाज को जो दिया उसे उर्जा की तरह मां को सपोर्ट करें। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रही हैं भ्रामक ख़बरें 
शारदा सिन्हा की स्थिति काफी गंभीर है और इसके लिए लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी तबीयत में सुधार हो जाय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा से शारदा सिन्हा के स्वास्थय की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूछा कि शारदा की की तबीयत कैसी है? अंशुमान सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया कि वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि छठी मैया कृपा करें। सब अच्छा होगा, आप धैर्य धारण करें। अंशुमान ने कहा कि कल रात मां की ऑंखें बंद थी तो मैं थोड़ा प्रेषण हो गया था, लेकिन आज उनकी आंख थोड़ी खुली हुई हैं। जब मैंने मां को बताया कि पीएम मोदी ने आपका हाल समाचार जानने के लिए कॉल किया, आपके बारे में पूछा तो उनकी आंख की पुतली ने थोड़ा सा हरकत किया, जिसे देखकर मुझे अच्छा लगा।  मां अंदर से काफी संघर्ष कर रही हैं, बस आपलोग से निवेदन करना चाहता हूं कि मां के लिए दुइआ कीजिये ताकि मां जल्द स्वस्थ हो जाएँ। अंशुमान सिन्हा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह कठिन समय है और ऐसे समय में सोशल मीडिया पर और कुछ न्यूज़ चैनल वाले उनकी मौत की भ्रामक ख़बरें चल रहे हैं। 'अमर उजाला' अपील करता है कि कृपया भ्रामक ख़बरें न फैलाएं। इससे बेहतर है कि स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करें।         

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed