फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sex Racket : Prostitution in Madhuvan Hotel near Jehanabad station bihar police exposed Bihar News

Bihar News : स्टेशन के पास लग रहा था जिस्मफरोशी का बाजार, पुलिस जब पहुंची तो खुल गई पोल

Wed, 20 Nov 2024 07:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 20 Nov 2024 07:43 PM IST
सार

Bihar : स्टेशन के पास स्थित होटल में पुलिस जैसे ही पहुंची, वहां भगदड़ की स्थिति हो गई। दस युवक और युवतियों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। अब होटल संचालक को भी पुलिस खोज रही है।

विज्ञापन
Sex Racket : Prostitution in Madhuvan Hotel near Jehanabad station bihar police exposed Bihar News
छापेमारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार पुलिस इन दिनों जिस्मफरोशी और मानव तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पूरे बिहार के होटलों और देह व्यापर से जुड़े स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस क्रम में बुधवार को जहानाबाद में पुलिस ने छापेमारी कर 10-12 लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई जहानाबाद के रेलवे स्टेशन इलाके में स्थित मधुबन रेस्ट हाउस से की गई है।

विज्ञापन


कई युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले 
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी कि मधुबन रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। छापेमारी में लगभग 10 से अधिक युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। रेस्ट हाउस के संचालक की भी खोज की जा रही है। जिला मुख्यालय के अति व्यस्त जगह पर संचालित हो रहे इस सेक्स रैकेट की जानकारी मिलने की जानकारी के बाद लोग अचंभित हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दिया है। पुलिस रेस्ट हाउस को सील करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

 

Sex Racket : Prostitution in Madhuvan Hotel near Jehanabad station bihar police exposed Bihar News
होटल के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मधुवन में पहले भी हो चुकी है छापेमारी 
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि रेस्ट हाउस में हिरासत में लिए गये युवक युवतियों से पूछताछ करने के लिए सभी को नगर थाना ले जाया गया है। इस छापेमारी  के दौरान भारी संख्या में लोग रेस्ट हाउस के बाहर खड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेस्ट हाउस के नाम पर सेक्स रैकेट का संचालन खुलेआम जहानाबाद के रेलवे स्टेशन इलाके में हो रही थी। इससे पहले भी पुलिस ने मधुबन रेस्ट हाउस में छापेमारी की थी, लेकिन उस समय पुलिस को चकमा देकर सभी युवक और युवतियां चकमा देकर फरार हो गये थे। इस बार पुलिस ने मधुबन रेस्ट हाउस में घुसने वाले तमाम रास्तों को ब्लॉक कर छापेमारी की। इस दौरान आपत्तिजनक हालत में युवक युवतियां रेस्ट हाउस के विभिन्न कमरों में मिले। छापेमारी के दौरान पुलिस के भय से एक लड़का और लड़की तो बेड के नीचे छुप गये थे, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed