फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   seven killed in mine blast in bihar

नक्सली बारूदी सुरंग विस्फोट में 7 की मौत

Thu, 17 Oct 2013 11:46 PM IST
एजेंसी/औरंगाबाद
एजेंसी/औरंगाबाद Updated Thu, 17 Oct 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
seven killed in mine blast in bihar

बिहार के औरंगाबाद जिले में खुदवां थाना क्षेत्र में पिसाय गांव के निकट बृहस्पतिवार को नक्सलियों के बारूदी सुरंगविस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों में जिला पार्षद सुधा देवी के पति सुशील पांडेय भी शामिल थे।

घटना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि जिला पार्षद सुधा देवी के पति सुशील पांडेय एक वाहन से अपने गांव लौट रहे थे।

तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से विस्फोट कर उनकी गाड़ी को उड़ा दिया। जिससे सुशील पांडे के अलावा उनके छह साथियों की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जमीन में करीब दो फुट गहरा गड्ढा हो गया। विस्फोट में मारे गए लोगों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए हैं। जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सुशील पांडेय अपराधी प्रवृति का था और उसका संबंध कथित भूस्वामियों की प्रतिबंधित रणवीर सेना से भी था। इसी कारण वह लंबे समय से नक्यलियों के निशाने पर था।

इस घटना के बाद सरकार ने औरंगाबाद के एसपी को हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed