फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sensation spread in the area after the dead body of a youth was found buried in the soil in Darbhanga

Bihar Crime: युवक का शव मिट्टी में गड़ा मिलने से इलाके में फैली सनसनी; पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी

Sun, 11 Jun 2023 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 Jun 2023 05:14 PM IST
सार

Bihar Crime: स्थानीय निवासी यास्मिन खातून ने घटना को लेकर बताया कि अहिला गांव में रविवार की अहले सुबह आम गाछी में बच्चे आम चुनने गए थे। वहां बच्चों ने देखा कि मिट्टी के नीचे से किसी का गला बाहर निकला हुआ है। उसके बाद बच्चों ने शोर मचाते हुए इस घटना की सूचना ग्रामीणों की दी।

विज्ञापन
Sensation spread in the area after the dead body of a youth was found buried in the soil in Darbhanga
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अहिला गांव के बगीचे में एक व्यक्ति का शव मिट्टी से ढका हुआ मिला। उसकी गर्दन से नीचे का भाग मिट्टी में गड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। मिट्टी में गड़े शव को देखने से लगता है कि हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से मिट्टी में गाड़ने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी यास्मिन खातून ने घटना को लेकर बताया कि अहिला गांव में रविवार की अहले सुबह आम गाछी में बच्चे आम चुनने गए थे। वहां बच्चों ने देखा कि मिट्टी के नीचे से किसी का गला बाहर निकला हुआ है। उसके बाद बच्चों ने शोर मचाते हुए इस घटना की सूचना ग्रामीणों की दी। उसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ बहादुरपुर थाना पुलिस को दी। एक अज्ञात युवक का मिट्टी में गड़ा शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर प्रखंड के उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को देखने से लगता है कि किसी ने हत्या कर अझौल-अहिला टोल के रास्ते के बगल में आम की गाछी में मिट्टी से ढक दिया है। शव मिट्टी में गड़े होने के कारण स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया है। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed