फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sensation due to suspicious death of intermediate student, relatives allege murder after rape

Bihar News: इंटर की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 08:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 08:32 PM IST
सार

बेतिया के मैनाटाड़ में एक 17 वर्षीय इंटर की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Sensation due to suspicious death of intermediate student, relatives allege murder after rape
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनाटाड़ थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय इंटर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को मैनाटाड़ चौक पर रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। छात्रा गुरुवार को कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट लेने मैनाटाड़ गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि वह जीएमसीएच में भर्ती है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में मिली। परिवार का दावा है कि मृतका नाइट ड्रेस में थी, जबकि वह सलवार-समीज पहनकर घर से निकली थी, जिससे संदेह और गहरा हो गया।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कई घंटे तक सड़क जाम रखी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मैनाटाड़, इनरवा, पुरुषोत्तमपुर और भंगहा थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, मैनाटाड़ थानाध्यक्ष राणा प्रसाद समेत कई अधिकारियों और दारोगाओं ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। छात्रा का मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित कंप्यूटर सेंटर की गतिविधियों की जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें: बिहार में चुनाव से पहले मानसून सत्र की हुई घोषणा, पांच दिन चलेगा सदन; राज्यपाल ने किया आह्वान

इंस्पेक्टर सरफराज अहमद ने बताया, "घटना गंभीर है और सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।" प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed