फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   senior leader of rjd shyam rajak said 17 mla of jdu party are in touch with us bihar politics

बिहार: नीतीश को ऑफर देने के बाद राजद का दावा, हमारे संपर्क में जदयू के 17 विधायक

Wed, 30 Dec 2020 08:45 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Dec 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
senior leader of rjd shyam rajak said 17 mla of jdu party are in touch with us bihar politics
नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव - फोटो : Amar Ujala

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और जदयू के बीच हुए तल्ख रिश्ते के बाद राजद के नेताओं की ओर से नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल करने का ऑफर दिया जा रहा है। इसी बीच राजद के एक बड़े नेता ने दावा किया है कि जदयू के 17 विधायक राजद के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन



ये दावा पार्टी के बड़े नेता श्याम रजक का है। उन्होंने कहा कि जदयू के 17 विधायक राजद के साथ संपर्क में हैं और वो महागठबंधन के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि दलबदल कानून को देखते हुए और विधायकों की संख्या 28 तक बढ़ाई जा रही है। बहुत जल्द वो संख्या पूरी हो जाएगी। इसके अलावा राजद के दो बड़े नेताओं ने नीतीश कुमार को ऑफर देकर बिहार की राजनीति को और गरमा दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजद नेता और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि केंद्र की राजनीति करने में राजद पूरी ताकत से नीतीश कुमार की मदद करेगा। इससे पहले उदय नारायण चौधरी ने एक बयान में कहा था कि नीतीश कुमार तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएं और खुद प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनें। केंद्र की राजनीति में राजद जदयू पार्टी का साथ देगा।


बिहार में लगातार जारी सियासी घमासान पर रोक लगाने और राजद की ओर से मिल रहे ऑफऱ के बीच जदयू ने अपनी सफाई पेश की है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि जो लोग चुनाव के पहले नालंदा की किसी सीट से नीतीश जी को चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे थे वो अब अचानक बड़े-बड़े बयान देने लगे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में गद्दी की हताशा तो जल्दी दिखाई नहीं देती, ये राजद नेताओं की गद्दी पाने की छटपटाहट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed