Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sitamarhi eou raid bajpatti block chief mohammad afzal alam disproportionate assets

बिहार: प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, 1.25 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

Thu, 19 Nov 2026 11:51 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 19 Nov 2026 11:51 AM IST
सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बाजपट्टी के प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के चार ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की है। EOU के अनुसार, प्रथम दृष्टया उनकी ज्ञात आय से 1,25,03,500 रुपये यानी करीब 1.25 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
sitamarhi eou raid bajpatti block chief mohammad afzal alam disproportionate assets
मोहम्मद अफजल आलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बाजपट्टी के प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गुरुवार (19 नवंबर) को उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में 1 करोड़ 25 लाख 3 हजार 500 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं। EOU के मुताबिक, यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 259.94 प्रतिशत अधिक है। तलाशी अभियान पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

दिसंबर 2021 में बने थे प्रखंड प्रमुख

आर्थिक अपराध इकाई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मोहम्मद अफजल आलम (पिता सादिक अंसारी) के खिलाफ विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। अफजल आलम दिसंबर 2021 में पंचायत समिति सदस्य चुने गए थे। इसके बाद वह बाजपट्टी के प्रखंड प्रमुख बने। आरोप है कि प्रखंड प्रमुख का पद संभालने के बाद उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और भ्रष्ट तरीकों से ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। जांच में प्रथम दृष्टया 1,25,03,500 रुपये की अतिरिक्त संपत्ति के साक्ष्य सामने आए हैं।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर की विशेष अदालत से लिया सर्च वारंट

इस मामले में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 33/26 के तहत 18 नवंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) और धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद EOU ने मुजफ्फरपुर स्थित विशेष न्यायालय निगरानी से तलाशी अधिपत्र यानी सर्च वारंट प्राप्त किया। वारंट मिलने के बाद गुरुवार को चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पैतृक घर से सरकारी कार्यालय तक चार जगह छापेमारी

EOU की टीम मोहम्मद अफजल आलम से जुड़े सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के चार ठिकानों पर तलाशी ले रही है। इनमें बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा स्थित उनका पैतृक मकान और निजी मकान शामिल हैं। इसके अलावा बाजपट्टी स्थित प्रखंड प्रमुख के सरकारी कार्यालय और मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गांव स्थित उनके निजी आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।


EOU ने बताया कि तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल टीम दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed