{"_id":"64cd07e29273c4d569052cbb","slug":"security-guard-seen-injecting-patient-in-chhapra-sadar-hospital-questions-raised-on-doctors-nurses-role-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छपरा सदर अस्पताल में मरीज को इंजेक्शन लगाते दिखा सिक्योरिटी गार्ड; डॉक्टर-नर्स की भूमिका पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छपरा सदर अस्पताल में मरीज को इंजेक्शन लगाते दिखा सिक्योरिटी गार्ड; डॉक्टर-नर्स की भूमिका पर सवाल
Fri, 04 Aug 2023 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 04 Aug 2023 07:45 PM IST
सार
Bihar: छपरा सदर अस्पताल से सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। वहीं, सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
मरीज को इंजेक्शन लगाता सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के छपरा में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा स्वास्थ्य महकमे के सुधार के लिए लगातार प्रयास करने का दावा जाता है। लेकिन छपरा सदर अस्पताल से जो तस्वीर सामने आई है। उसने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल कर रख दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट रूप से यह देखा जा रहा है कि एक सुरक्षाकर्मी मरीज को इंजेक्शन लगा रहा है। इस वीडियो में मरीज बिस्तर पर लेटा है और गार्ड उसे इंजेक्शन दे रहा है। लेकिन यहां सवाल उठता है कि क्या सदर अस्पताल में डॉक्टर, कंपाउंडर, नर्स या अन्य स्टाफ मौजूद नहीं थे?
विज्ञापन
प्रदेश में जहां स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए प्रयास करने का दावा करते हैं। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षाकर्मी को हटा दिया है।
विज्ञापन
इस बारे में सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया गया है। आखिर किस परिस्थिति में सुरक्षा गार्ड ने मरीज को इंजेक्शन लगाया है। जांच के बाद दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन