फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Scorpio and auto collide fiercely in Siwan, three seriously injured

Bihar News: सीवान में स्कॉर्पियो और ऑटो की जोरदार टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 07 Jul 2025 09:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 09:14 PM IST
सार

सीवान जिले के अम्लोरी गांव के पास रविवार को स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बी.एड छात्रा पूजा कुमारी और ई-रिक्शा चालक संजय राम शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Scorpio and auto collide fiercely in Siwan, three seriously injured
सीवान में स्कॉर्पियो और ऑटो की हुई जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्लोरी गांव के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों में गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा मठिया गांव निवासी रामनरेश सिंह की पुत्री पूजा कुमारी, जो बी.एड की छात्रा है, और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के त्रिलोकी हटा पुलिस लाइन निवासी ई-रिक्शा चालक संजय राम शामिल हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पूजा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, स्कॉर्पियो चालक का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने खोला मोर्चा, तेजस्वी यादव बोले- विरोध में चक्का जाम करेंगे
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed