फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   School student bitten by teacher for not wearing shocks, Darbhanga Bihar school case

Bihar News : चेहरे पर सूजन की वजह बन गया मोजा; बच्चे ने नहीं पहना तो टीचर ने पीटा, थाना पहुंचा केस

Tue, 16 May 2023 06:11 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 May 2023 06:11 AM IST
सार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत धारा 17 पूरी तरह से बच्चों पर शारीरिक दंड पर रोक लगाती है। बावजूद इसके दरभंगा में एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने बच्चे को इस बात के लिए पीटपीट कर चेहरा सूजा दिया क्यों कि वह जूता के अंदर मौजा पहनकर स्कूल नही आया। 

विज्ञापन
School student bitten by teacher for not wearing shocks, Darbhanga Bihar school case
शिकायत लेकर थाना पहुंचे मासूम के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने एक मासूम के को महज इस बात के लिए इतनी पिटाई कर दी कि वह जूता के अंदर मौजा पहनकर स्कूल नही आया। शिक्षक की पिटाई से मासूम का चेहरा सूज गया। इस बात की जानकारी छात्र के परिजन को मिलने के बाद उनलोगों ने इस बात की लिखित शिकायत थाना में की है। आवेदन केमिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी स्थित एक निजी स्कूल का है।

विज्ञापन


मोजा नहीं पहनने की मिली सजा
दरअसल, बहादुरपुर 7/2 के जिलापरिषद सदस्य सुजाता कुमारी के 9 वर्षीय पुत्र प्रियांशु नौट्रडम इंटरनेशनल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढता है। शनिवार को जब वह स्कूल गया तो जूता के अंदर उसने मोजा नही पहना था। यह देख स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार एवं डायरेक्टर मनोज कुमार ने प्रियांशु की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई ऐसी कि प्रियांशु कुमार के बाएं साइड का गाल पूरा सूज गया। बच्चे के सूजे चेहरे को देखकर प्रियांशु की मां सुजाता कुमारी ने इसकी लिखित शिकायत थाना में कर दी।
विज्ञापन


शारीरिक दंड देने के लगाया आरोप
सुजाता कुमारी के द्वारा दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नौट्रडम इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार एवं डायरेक्टर मनोज कुमार ने मेरे बच्चे की इस कदर पिटाई की है जिससे उसके बाएं तरफ का गाल काफी सूज गया है, जिसका मैं इलाज करवा रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के निदेशक के साथ-साथ शिक्षकों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल के द्वारा मेरे पुत्र के साथ हमेशा शारीरिक दंड दिया जाता था। जिसके कारण उसके शिक्षा-दीक्षा में भी काफी ज्यादा कठिनाई होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज
वही बहादुरपुर थाना के प्रभारी मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि जिला परिषद सदस्य सुजाता कुमारी के आवेदन पर स्कूल प्रबंधक एवं शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Bihar News : चेहरे पर सूजन की वजह बन गया मोजा; बच्चे ने नहीं पहना तो टीचर ने पीटा, थाना पहुंचा केस School student bitten by teacher for not wearing shocks, Darbhanga Bihar school case
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed