फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   SC, ST reservation apply in the center policy like Bihar Government: Nitish Kumar

बिहार की तर्ज पर केंद्र में भी लागू हो अतिपिछड़ा आरक्षण : नीतीश

Fri, 25 Jan 2019 06:22 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 25 Jan 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
SC, ST reservation apply in the center policy like Bihar Government: Nitish Kumar
नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की तर्ज पर केंद्र में भी अतिपिछड़ा आरक्षण लागू किया जाए। पटना में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से कई समस्याएं दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत ही रहे यह जरूरी नहीं है। आखिर कब तक ये नियम 50 प्रतिशत तक ही बना रहेगा। उन्होंने आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाने पर विचार करने की बात कही है।

विज्ञापन


नीतीश ने सवर्ण आरक्षण पर लोगों को सचेत किया और कहा कि कुछ लोग सवर्ण आरक्षण पर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है। नीतीश ने ये भी कहा कि सवर्ण आरक्षण मिलने से पहले के आरक्षण पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अतिपिछड़ों के लिए सरकार की योजनाओं को गिनाया। 
विज्ञापन


नीतीश ने कहा कि आज गरीबी के कारण कई लोग पढ़ाई छोड़ देते हैं इसका ख्याल रखते हुए हमने नई योजना की शुरुआत की। नई योजना के तहत यूपीएससी का पीटी पास होने पर एक लाख रुपये मिलेगा वहीं वाहन खरीदने के लिए भी सरकार एक लाख रुपये  की छूट दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed