फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sawan 2022 Stampede during Jalabhishek in Siwan Bihar

Sawan 2022: बिहार के सिवान में जलाभिषेक के दौरान भगदड़, तीन की मौत

Tue, 19 Jul 2022 02:25 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Jul 2022 02:25 AM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में भारी संख्या में भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे थे। शिवालय प्रांगण में अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Sawan 2022 Stampede during Jalabhishek in Siwan Bihar
महेंद्रनाथ मंदिर, सिवान। - फोटो : Wikipedia

विस्तार

बिहार के सिवान जिले के महेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़ में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार को बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में भारी संख्या में भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे थे। शिवालय प्रांगण में अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव निवासी दिलीप बैठा की पत्नी सोहागमती देवी, लीलावती देवी और देवरिया के सुंदरपुर निवासी निकेश के रूप में हुई है। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली सोमवार को बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचें थे। ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है, इसलिए यहां काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। भक्तों की भीड़ ज्यादा होने के वजह जलाभिषेक के लिए मंदिर प्रांगण में काफी लंबी लाइन लगी थी। जल चढ़ाने के दौरान काफी भीड़ होने की वजह मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की मौत के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ की स्तिथि पैदा हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर में तीन बच्चों की नदी में डूबकर मौत
मुजफ्फरपुर जिले में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी के बहादुरपुर में तीनों बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले ही तीनों डूब गए। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची और दो के शव निकाले जबकि खबर लिखे जाने तक तीसरे की तलाश जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed