फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy in Bihar Youth Attending Funeral Drowns in Ganga After Slipping During Holy Bath

Bihar: अंतिम संस्कार में गया युवक गंगा में डूबा, स्नान के दौरान फिसला पैर; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Tue, 30 Jun 2026 09:51 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 09:51 AM IST
सार

सारण के सोनपुर स्थित पहलेजा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल 30 वर्षीय रंजन कुमार गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। गंभीर हालत में उन्हें पटना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Tragedy in Bihar Youth Attending Funeral Drowns in Ganga After Slipping During Holy Bath
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले में एक अंतिम संस्कार के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। गंभीर हालत में उसे नदी से निकालकर पटना के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी रंजन कुमार (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बाकरपुर गांव निवासी 70 वर्षीय जवाहर साह का सोमवार सुबह निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए गांव के सैकड़ों लोग सोनपुर के ऐतिहासिक पहलेजा घाट पहुंचे थे। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दाह संस्कार के बाद सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान रंजन कुमार का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में डूब गए।
विज्ञापन


काफी देर बाद नदी से निकाला गया बाहर
जब अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीण घर लौटने लगे तो रंजन कुमार दिखाई नहीं दिए। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उन्हें गंगा नदी से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में पटना के एक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: शिक्षा विभाग में महाघोटाला! 27 लाख सैलरी वाले अधिकारी के खातों में करोड़ों का खेल, रिपोर्ट में खुलासा

शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
शव गांव पहुंचते ही पूरे बाकरपुर में शोक की लहर दौड़ गई। रंजन कुमार अपने पीछे पत्नी प्रांजल कुमारी, पुत्र आर्यंस कुमार तथा माता-पिता को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रंजन कुमार मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में गहरा दुख है। ग्रामीण राजीव कुशवाहा, संतोष सिंह, लवकुश और लालबाबू कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी।

पहलेजा घाट पर ही हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद देर रात पहलेजा घाट पर ही रंजन कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed