फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Two named accused in Siwan triple murder case surrendered in court, court rejected bail plea

Bihar: सीवान तिहरे हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Fri, 11 Jul 2025 05:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 05:47 PM IST
सार

सीवान के मलमलिया चौक पर हुए तिहरे हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा। घटना के बाद से इलाके में तनाव है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Two named accused in Siwan triple murder case surrendered in court, court rejected bail plea
सीवान तिहरे हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों ने अदालत में किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक पर 4 जुलाई को हुए तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में कौड़िया गांव निवासी स्व. बागेश्वर राय का पुत्र शत्रुघ्न सिंह (मुख्य आरोपी) और उसी गांव का पवन कुमार (पुत्र: शत्रुघ्न प्रसाद) शामिल हैं।
विज्ञापन


तलवार से दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने खुद निगरानी करते हुए गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगातार छापेमारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें; एयरपोर्ट के रनवे पर हादसा, 10 फीट हवा में चार बार उछली गाड़ी; कैसे हुई यह घटना?
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि पुलिस की सख्ती और दबिश के चलते आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या की असली वजहों का खुलासा किया जा सके। वहीं, अधिवक्ता अविनाश सिंह ने बताया कि आत्मसमर्पण के साथ ही दोनों आरोपियों की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर मंडल कारा, सीवान भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड में अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे जिले में इस जघन्य हत्याकांड को लेकर जनआक्रोश बना हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed