फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   The body of a young man who had gone to the examination center to pick up his sister was found

Bihar News: बहन को लेने परीक्षा केंद्र के लिए निकले युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 06 Feb 2025 08:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 08:42 PM IST
सार

Bihar: सूरज बुधवार दोपहर अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए गोपालगंज लाया था। बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर वह घर वापस लौट गया। छुट्टी के बाद वह फिर बहन को लेने परीक्षा केंद्र के लिए निकला, लेकिन वह वहां तक नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
The body of a young man who had gone to the examination center to pick up his sister was found
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के काबिलासपुर गांव के पास पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के खास परसौनी गांव के सूरज कुमार (22) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, उनका कहना है कि सूरज की चाकू से हत्या की गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सूरज बुधवार दोपहर अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए गोपालगंज लाया था। बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर वह घर वापस लौट गया। छुट्टी के बाद वह फिर बहन को लेने परीक्षा केंद्र के लिए निकला, लेकिन वह वहां तक नहीं पहुंचा। देर रात तक न लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। काफी खोजबीन के बाद शव काबिलासपुर में मिला।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए की गई। परिजनों का कहना है कि किसी ने सूरज को फोन करके बुलाया था और फिर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में लगता है कि यह सड़क हादसा हो सकता है, जिसमें युवक को वाहन ने धक्का मारा। मामले की जांच चल रही है। सूरज पेशे से ड्राइवर था और सबसे बड़ा भाई था। उसकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed