फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The body of a missing youth was found in the garden suspected of strangulation

Bihar News: लापता युवक का बगीचे में मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका; प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह?

Wed, 01 Jul 2026 05:06 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 05:06 PM IST
सार

सारण में मंगलवार 22 वर्षीय बिट्टू राम का शव बुधवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर एक बगीचे में मिला। गले पर मिले निशानों के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
The body of a missing youth was found in the garden suspected of strangulation
बगीचे में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहियां कुंवर टोला में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी बहारन राम के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू राम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम से लापता था बिट्टू राम
घटना के संबंध में बताया गया कि बिट्टू राम मंगलवार शाम से घर से लापता था। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक बगीचे में उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सविंद्र कुमार दास और थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले की गहन जांच के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली गई और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका मजबूत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के गले पर स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका और मजबूत हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि की जाएगी।


यह भी पढ़ें: महिला से मारपीट के आरोप में डायल-112 के एएसआई लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद एसपी की कार्रवाई

अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, प्रेम प्रसंग का भी एंगल
मृतक की मां मंझरिया देवी के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चा हो रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed