फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Teacher shot after reprimanding a couple at school; bullet hit his temple, referred to Patna.

बिहार: स्कूल में लड़के-लड़की से पूछताछ करना पड़ा भारी, शिक्षक को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली

Mon, 28 Sep 2026 03:42 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में स्कूल के पास बाइक सवार युवकों ने शिक्षक किशोर कुमार गिरी को गोली मार दी। गोली उनकी कनपटी में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Teacher shot after reprimanding a couple at school; bullet hit his temple, referred to Patna.
सीवान में स्कूल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति शिक्षक को कनपटी में लगी गोली।

विस्तार

सीवान आंदर थाना क्षेत्र के शिवली मठिया गांव स्थित स्कूल के समीप अपराधियों ने आंदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति एवं शिक्षक किशोर कुमार गिरी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली उनकी कनपटी में लगी है। गंभीर स्थिति में उन्हें सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिवली मठिया गांव के समीप स्थित स्कूल की एक शिक्षिका ने किशोर कुमार गिरी को फोन कर स्कूल बुलाया था। शिक्षिका ने बताया कि एक लड़का और लड़की एक कमरे में प्रवेश कर कुछ गलत गतिविधि कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद किशोर कुमार गिरी बाइक से स्कूल पहुंचे और दोनों से पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन

इसी दौरान लड़के ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। साथियों के पहुंचने के बाद लड़का वहां से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली किशोर कुमार गिरी की कनपटी में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?

गोली चलने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही गोलीबारी में शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के कारणों और आरोपितों की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

खबर संबंधित फोटो

खबर संबंधित फोटो

 

खबर संबंधित फोटो

खबर संबंधित फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed