फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ring embankment breaches in Saran's Taraiya; Gandak river water enters half a dozen villages.

बाढ़ का डर: सारण के तरैया में टूटा रिंग बांध, आधा दर्जन गांवों में घुसा गंडक का पानी; डूबा निचला इलाका

Fri, 02 Oct 2026 03:38 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 03:38 PM IST
सार

सारण के तरैया में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच रिंग बांध टूट गया। बांध टूटते ही राजधानी, आकूचक, चंचलिया और भलुआ समेत कई गांवों के निचले इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Ring embankment breaches in Saran's Taraiya; Gandak river water enters half a dozen villages.
रिंग बांध टूटने से दहशत में ग्रामीण

विस्तार

बिहार में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच सारण जिले के तरैया प्रखंड में रिंग बांध टूट गया। चंचलिया-पचरौर पंचायत की सीमा पर राजधानी-आकूचक गांव के पास अचानक रिंग बांध टूटते ही गंडक नदी का पानी तेज रफ्तार से आबादी की ओर फैलने लगा। देखते ही देखते राजधानी, आकूचक, चंचलिया, भलुआ सहित आसपास के कई गांवों के निचले इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। घरों में अचानक बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों को घरों से जरूरी सामान निकालने तक का पर्याप्त मौका नहीं मिला। घरों में पानी प्रवेश करने के बाद ग्रामीणों ने चौकी और खाट को ऊंचा कर अनाज, कपड़े, बर्तन और दूसरे घरेलू सामान को बचाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

बढ़ते जलदबाव में टूटा सुरक्षा कवच:
रिंग बांध माधोपुर, भलुआ, चंचलिया, राजधानी और आकूचक सहित सारण तटबंध के निचले इलाके में बसे कई गांवों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में काम करता था। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ मुख्य सारण तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ रहा था। इसका असर रिंग बांध पर भी लगातार बना हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि बांध में कहीं रिसाव की सूचना मिलने पर गंडक विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचकर उसे दुरुस्त करने का प्रयास करते थे। लेकिन इसके बावजूद बढ़ते जलदबाव के बीच बांध टूट गया और पानी तेजी से गांवों की ओर फैलने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: गयाजी में पिंडदान के बीच सेवा की मिसाल, पंजाब के सेवादारों का लंगर; रोज पांच हजार श्रद्धालुओं को भोजन

बढ़ते पानी के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना मजबूरी: ग्रामीण
बांध टूटने के बाद चंचलिया, भलुआ, राजधानी और आकूचक सहित आसपास के गांवों में संकट गहरा गया है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल नाव, भोजन, पेयजल और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी तेजी से फैल रहा है, इसलिए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए तत्काल राहत-बचाव अभियान चलाने की जरूरत है। पानी लगातार बढ़ता देख कई परिवार घर छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। कई घरों में रखा अनाज और घरेलू सामान पानी की चपेट में आ गया है।

रिंग बांध टूटने से दहशत में ग्रामीण

रिंग बांध टूटने से दहशत में ग्रामीण

 

रिंग बांध टूटने से दहशत में ग्रामीण

रिंग बांध टूटने से दहशत में ग्रामीण

 

रिंग बांध टूटने से दहशत में ग्रामीण

रिंग बांध टूटने से दहशत में ग्रामीण

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed