फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   buxar-jail-seven-convicts-released-gandhi-jayanti-parihar-benefit

बिहार: गांधी जयंती पर बक्सर जेल में राहत, सात सजायाफ्ता बंदियों को परिहार का लाभ

Fri, 02 Oct 2026 08:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 08:33 PM IST
सार

गांधी जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्णय के तहत बक्सर की केंद्रीय कारा और मुक्त कारागार में बंद सात सजायाफ्ता बंदियों को परिहार का लाभ देते हुए कारामुक्त किया जा रहा है। इनमें केंद्रीय कारा के चार और मुक्त कारागार के तीन बंदी शामिल हैं।

विज्ञापन
buxar-jail-seven-convicts-released-gandhi-jayanti-parihar-benefit
गांधी जयंती पर बक्सर जेल में राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्णय के तहत बक्सर की जेलों में बंद सात सजायाफ्ता बंदियों को परिहार का लाभ देते हुए कारामुक्त किया जा रहा है। इनमें केंद्रीय कारा, बक्सर में बंद चार और मुक्त कारागार, बक्सर में बंद तीन सजायाफ्ता बंदी शामिल हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के अवसर पर एक बारगी उपाय के तहत काराओं में संसीमित दोषसिद्ध बंदियों को परिहार का लाभ देकर रिहा करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया था। इस निर्णय के आलोक में जिला स्तरीय समिति से प्राप्त अनुशंसाओं पर राज्य स्तरीय समिति की बैठक में संबंधित सजायाफ्ता बंदियों की कारामुक्ति की अनुशंसा की गई।

विज्ञापन

केंद्रीय कारा से चार बंदी रिहा
केंद्रीय कारा, बक्सर से रिहा होने वाले बंदियों में रोहतास जिले के सासाराम निवासी हरिवंश राम (84), रामवृक्ष कोईरी (93), रामाश्रय कोईरी (80) और सत्यनारायण राम (83) शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक उम्र के रामवृक्ष कोईरी 93 वर्ष के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’: महागठबंधन के नेताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दीपंकर बोले- लड़ाई जारी रहेगी

मुक्त कारागार से तीन बंदियों की रिहाई
मुक्त कारागार, बक्सर से पटना निवासी विश्वनाथ यादव (73), पश्चिम चंपारण निवासी हंसराज राम उर्फ हंसराज (81) और सहरसा निवासी बलराम सिंह (78) को कारामुक्त किया जा रहा है। इस तरह गांधी जयंती के अवसर पर बक्सर की दोनों काराओं से कुल सात सजायाफ्ता बंदियों को परिहार का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed