{"_id":"68806f811178f573ef0a3be2","slug":"raymond-showroom-in-ac-blast-saran-news-c-1-1-noi1246-3198934-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रेमंड शोरूम में भीषण आग, एसी ब्लास्ट से मची अफरातफरी; फायर ब्रिगेड की टीम ने शीशे तोड़कर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रेमंड शोरूम में भीषण आग, एसी ब्लास्ट से मची अफरातफरी; फायर ब्रिगेड की टीम ने शीशे तोड़कर पाया काबू
Wed, 23 Jul 2025 03:04 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 03:04 PM IST
सार
Siwan News: स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने बताया कि शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगे एक एसी की किट में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद धुंआ उठने लगा और तेजी से पूरे माले में फैल गया। प्रारंभिक तौर पर आग का केंद्र एसी बताया गया है।
विज्ञापन
रेमंड शोरूम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान शहर के सबसे प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक, नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक पर स्थित बहुचर्चित नीलगगन रेमंड शोरूम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की वजह से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और शोरूम के आस-पास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने शीशा तोड़कर आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की। शोरूम में अधिकतर कपड़े का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी, लेकिन दमकलकर्मियों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन
तीसरी मंजिल पर एसी ब्लास्ट से लगी आग
स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों के अनुसार, शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगे एक एसी की किट में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद धुंआ उठने लगा और तेजी से पूरे माले में फैल गया। प्रारंभिक तौर पर आग का केंद्र एसी बताया गया है, हालांकि इस संबंध में तकनीकी जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: जहानाबाद में आपसी विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, चार लोग गंभीर घायल; प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन
मौके पर दमकल टीम ने शीशा तोड़कर किया रेस्क्यू
शोरूम के मालिक दुकान खोलने के लिए रास्ते में ही थे जब उन्हें घटना की सूचना दी गई। उन्होंने तत्काल शोरूम की चाबी लेकर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन आग के फैलाव को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने हथौड़े से बाहर का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस दौरान चार से पांच दमकल कर्मियों के हाथ शीशा तोड़ने के दौरान घायल हो गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ी मानवीय क्षति नहीं हुई।
नुकसान का नहीं हुआ आकलन
शोरूम में मौजूद महंगे रेडीमेड कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जलने से काफी आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी तक क्षति का सटीक आकलन नहीं किया गया है। आग से ज्यादा प्रभाव धुंए के कारण हुआ, जिसे बुझाने और वेंटिलेशन देने में दमकल टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: जनसुराज के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; दो घंटे तक नहीं पहुंच सके विधानसभा या धरनास्थल
पुलिस घटना की जांच में जुटी
घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के लिए तकनीकी टीम को भी बुलाया गया है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना की, जिससे आग को और फैलने से रोका जा सका। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है और शोरूम मालिक द्वारा नुकसान की जानकारी दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है।