Bihar News: समृद्धि यात्रा के तहत सारण पहुंचे CM नीतीश, जिले को दी 538 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
Saran News: समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले को 538 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया, योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के पांचवें दिन सारण जिले का दौरा कर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगति यात्रा के समय की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
दीदी का सिलाई घर केंद्र का उद्घाटन और निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने राधे कृष्ण जीविका महिला संकुल संघ द्वारा संचालित दीदी का सिलाई घर, प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जीविका द्वारा प्रखंड कार्यालय बड़ा तेलपा, छपरा परिसर में स्थापित इस केंद्र से कुल 60 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
महिला लाभुकों ने जताया आभार
सिलाई केंद्र से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है। महिलाओं ने बताया कि योजना से उन्हें रोजगार मिला है और आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए प्रयासों को सराहा।
विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री ने प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जीविका द्वारा संपोषित 11,985 स्वयं सहायता समूहों को परियोजना एवं बैंकों द्वारा वित्त प्रदत्त 02 अरब 07 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, चश्मा और हियरिंग ऐड सहित अन्य सामग्री लाभुकों को प्रदान की।
सरकारी योजनाओं को लेकर लाभुकों की प्रतिक्रिया
बिहार लघु उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, जीविका कैडरों का मानदेय दोगुना करने, किसान सलाहकार के मानदेय में वृद्धि, पौधा संरक्षण के तहत 694 पदों के सृजन, गर्भाशय कैंसर प्रतिरक्षण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये करने, कलाकार पेंशन योजना के तहत वरिष्ठ कलाकारों को 3000 रुपये मासिक पेंशन, शिक्षक नियोजन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और मुख्यमंत्री रोजगार योजना जैसी घोषणाओं को लेकर लाभुकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
आईटीआई छपरा का उद्घाटन और योजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छपरा का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उन्होंने जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान रिमोट के माध्यम से उन्होंने सारण जिले के लिए 451 करोड़ रुपये की 45 योजनाओं का शिलान्यास और 87 करोड़ रुपये की 24 योजनाओं का उद्घाटन किया।
पढ़ें- समृद्धि यात्रा में हंगामा: महिला भाजपा विधायक से दुर्व्यवहार के आरोप; तनाव के बीच CM नीतीश से शिकायत की तैयारी
आईटीआई परिसर का निरीक्षण और छात्रों से संवाद
मुख्यमंत्री ने आईटीआई के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लासरूम, मैकेनिकल डीजल कर्मशाला और इलेक्ट्रिक कर्मशाला का जायजा लिया तथा वहां उपस्थित छात्रों से बातचीत की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक अभियान एवं विशेष कार्य बल कुंदन कृष्णन, विभिन्न विभागों के सचिव, आयुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.