फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Nilgai jumps on father and daughter going by bike in Gopalganj, bike rider died, girl seriously injured

Bihar: गोपालगंज में बाइक से जा रहे बाप-बेटी पर नीलगाय ने लगाई छलांग, बाइक सवार की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

Wed, 10 Jan 2024 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Jan 2024 04:56 PM IST
सार

Gopalganj Hindi News: गोपालगंज में बाइक से जा रहे बाप-बेटी पर नीलगाय ने छलांग मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Nilgai jumps on father and daughter going by bike in Gopalganj, bike rider died, girl seriously injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सारण प्रमंडल में गोपालगंज सीवान एनएच-531 पर बृंदावन गांव के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को राहगीरों और डायल 112 की पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने हथुआ बुजर्ग गांव निवासी सुरेंद्र भगत को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की बेटी रानी कुमारी का गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज चल रहा है। दोनों किसी काम से गोपालगंज जा रहे थे।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह सुरेंद्र भगत अपनी बेटी के साथ बाइक से गोपालगंज के लिए निकले थे। जैसे ही दोनों गोपालगंज सीवान एनएच-531 पर बृंदावन गांव के पास पहुंचे, अचानक एक नीलगाय ने बाइक के ऊपर से छलांग लगा दी। नीलगाय के छलांग लगाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जहां से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूचना पर थावे थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, सुरेंद्र की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed