फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Mother in law hanged herself in Bihar Police Station after murder of daughter in law in Bettiah bihar news

थाने में फंदे पर झूली: बहू की हत्या के बाद पूरा परिवार फरार; पकड़ी गई सास ने जेल जाने से पहले कर दिया कांड

Mon, 22 Apr 2024 04:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में एक महिला ने थाने में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका को उसकी बहू की हत्या मामले में रविवार को ही गिरफ्तार किया गया था। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Mother in law hanged herself in Bihar Police Station after murder of daughter in law in Bettiah bihar news
महिला ने थाने में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया से चौंका देने वाली एक घटना सामने आई है। बहू की हत्या मामले में गिरफ्तार सास ने थाने में ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है। उसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। घटना जिले के शिकारपुर थाना की है। जहां एक महिला कैदी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दहेज हत्या के आरोप में महिला को पुलिस ने रविवार की रात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद थाने में मौजूद हाजत की जगह उसे ऊपरी मंजिल के महिला बैरक में रखा गया था। जहां पर महिला ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृत महिला की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी महेंद्र साह की की पत्नी शंभा देवी (45) के रूप में की गई है। घटना के बाद से पुलिस महकमे में पूरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृत महिला को महुअवा गांव से गिरफ्तार किया गया था। जबकि विवाहिता की हत्या मामले के बाकी लोग फरार हो गए थे। सोमवार को 10 बजे के बाद मृतका शंभा देवी को जेल भेजने की तैयारी चल रही थी, इस दौरान कमान भी कट गया था। हालांकि बेतिया जेल भेजने के लिए बैरक से लाने पुलिस टीम गई तो फंदे से उसका शव लटका देख दंग रह गई। पुलिस ने जब बैरक में जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। वहीं, महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। हालांकि पुलिस प्रशासन इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि आरोपी महिला ने रविवार शाम को बेटे सुजीत साह की पत्नी और उसकी बहू अंतिमा कुमारी (21) की हत्या कर दी थी। इसके बाद अंतिमा की मां ने बेटी के पति सुजीत साह, ससुर महेंद्र साह समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने छापामारी करते हुए विवाहिता की हत्या मामले में उसकी सास शंभा देवी देवी को गिरफ्तार किया था। हालांकि उसके घर के बाकी लोग फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed