{"_id":"66dafbf50552e385f80eb19e","slug":"gopalganj-news-hospital-worker-body-found-hanging-from-fan-in-private-clinic-under-suspicious-circumstances-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में एक अस्पताल कर्मी की संदिग्ध मौत, निजी क्लीनिक में पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में एक अस्पताल कर्मी की संदिग्ध मौत, निजी क्लीनिक में पंखे से लटका मिला शव
Fri, 06 Sep 2024 06:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:26 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में एक अस्पताल कर्मी का शव संदिग्ध अवस्था में निजी क्लीनिक में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदु से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज शहर के अंबेडकर चौक पर एक निजी क्लीनिक में काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। अस्पताल कर्मी का शव क्लीनिक में ही पंखे से लटका हुआ मिला, जिसको लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले चुकी है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नगर थानाक्षेत्र के चैनपट्टी गांव निवासी दिवंगत शिवपूजन मांझी के बेटे ईश्वर मांझी के रूप में हुई है। ईश्वर मांझी अंबेडकर चौक के पास स्थित एक निजी क्लीनिक में काम करता था। परिजनों के अनुसार ईश्वर मांझी रात को ड्यूटी करने के लिए गया था, लेकिन अहले सुबह उसका शव क्लीनिक में ही पंखे से लटका हुआ मिला। उसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। उसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सुबह पुलिस ने भी शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ईश्वर मांझी के छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद से ही परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं। आत्महत्या या हत्या दोनों बिंदुओं को लेकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन