फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Former Chief Minister Rabri Devi's brother-in-law Harilal Yadav passes away

Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बहनोई हरिलाल यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

Sun, 10 Aug 2025 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Aug 2025 04:14 PM IST
सार

Gopalganj News: पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बहनोई और गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड निवासी हरिलाल यादव का पटना के रूबन अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक छा गया है।

विज्ञापन
Gopalganj News: Former Chief Minister Rabri Devi's brother-in-law Harilal Yadav passes away
पूर्व सीएम राबड़ी के बहनोई हरिलाल यादव (फाइल फोटो), कुछ दिन पहले उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बहनोई और गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के रामपुर भैंसही गांव निवासी हरिलाल यादव का पटना के रूबन अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। सोमवार को उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar : पांच लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में पहुंची योजना की दूसरी किस्त, लाभार्थियों के खिले चेहरे
विज्ञापन

 
हरिलाल यादव के निधन की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल आए थे। इस दौरान हरिलाल यादव के पुत्र अमरजीत यादव भी अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Governor Bihar: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लिया देहदान करने का संकल्प, इस चीज के लिए ऐसा फैसला लिया
 
अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले हरिलाल यादव का उनके गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा सम्मान था। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि शुभचिंतक और समर्थक भी बेहद दुखी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कुचायकोट क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। निधन की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed