{"_id":"6898743d13debf0e5703e3ca","slug":"bihar-news-samajik-suraksha-pension-yojana-2nd-installment-released-muzaffarpur-dm-told-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पांच लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में पहुंची योजना की दूसरी किस्त, लाभार्थियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पांच लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में पहुंची योजना की दूसरी किस्त, लाभार्थियों के खिले चेहरे
Sun, 10 Aug 2025 03:59 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:59 PM IST
सार
Samajik Suraksha Pension Yojana : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की दूसरी किस्त हितग्राहियों के खाते में डाल दी गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के पांच लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में कार्यक्रम के दौरान डाली गई राशि।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Samajik Suraksha Pension Yojana 2nd Installment : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की बढ़ी हुई किस्त हितग्राहियों के खाते में पहुंच चुकी है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पांच लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में शनिवार को यह राशि डाली गई है। जैसे ही लाभार्थियों के खाते में राशि आई, तो उन सबके चेहरे खिल उठे। वहीं, जिले में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पांच लाख 55 हजार से अधिक लाभार्थियों को पेंशन की मिलने वाली 1100 रुपये की राशि डीबीटी माध्यम से भेजी गई है। राज्य सरकार ने जून माह में यह राशि 400 रुपये से बढ़ाकर अब 1100 रुपये प्रतिमाह कर दी है।
इस बीच जिले में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम सुब्रत सेन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आज पेंशन की राशि की दूसरी किस्त भेजी गई है। राशि खाते पर पहुंचते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: भीषण आग लगने से दो घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट; अहले सुबह पंचायत में मची अफरातफरी
ये भी पढ़ें- Bihar Election: सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज जदयू नेताओं से करेंगे संवाद, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
विज्ञापन
इस बीच जिले में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम सुब्रत सेन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आज पेंशन की राशि की दूसरी किस्त भेजी गई है। राशि खाते पर पहुंचते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
इन-इन जगहों पर हुए कार्यक्रम
डीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता और सामाजिक संबल प्रदान करना है। साथ ही उनके आत्मसम्मान में वृद्धि करना और उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर देना है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत, नगर निकाय, नगर परिषद, नगर निगम और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पहले 11 जुलाई को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पहली बार बढ़ी हुई दर से पेंशन की राशि का अंतरण किया गया था। वहीं, अब जीविका और आईसीडीएस को भी लाभुकों के मोबिलाइजेशन की जिम्मेदारी दी गई थी।इस कार्यक्रम की लाइव वेबकास्टिंग की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: भीषण आग लगने से दो घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट; अहले सुबह पंचायत में मची अफरातफरी
इनको दिया जा रहा योजना का लाभ
डीएम ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत यह राशि समाज के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगजनों समेत अन्य पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा है। पेंशन राशि में वृद्धि सरकार की इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि राज्य के कमजोर वर्गों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाए।ये भी पढ़ें- Bihar Election: सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज जदयू नेताओं से करेंगे संवाद, इन मुद्दों पर होगी चर्चा