फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj Man dies of heart attack after raising weapon to sacrifice goat bihar news

Bakrid 2026 : बकरे की कुर्बानी के लिए हथियार उठाते ही आ गई मौत; पत्नी की मौत भी उसी जगह ऐसे ही समय आई थी

Thu, 28 May 2026 06:22 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 06:22 PM IST
सार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में कुर्बानी के दौरान 50 वर्षीय रबजान मियां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह बकरे की कुर्बानी देने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़े।

विज्ञापन
Gopalganj Man dies of heart attack after raising weapon to sacrifice goat bihar news
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कुर्बानी के त्योहार के दौरान एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। खास बात यह है कि पिछले साल इसी जगह पर मृतक की पत्नी की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी। लगातार दूसरे साल एक ही स्थान पर पति-पत्नी की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन


कुर्बानी की तैयारी के दौरान बिगड़ी तबीयत

घटना थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव की है। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली निवासी चुल्हाई मियां के पुत्र रबजान मियां के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, कुर्बानी के मौके पर रबजान मियां को मीरअलीपुर गांव में बकरे की कुर्बानी देने के लिए बुलाया गया था। वह पूरी तैयारी के साथ कुर्बानी की प्रक्रिया में जुटे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

रबजान मियां के अचानक गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, रबजान मियां की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल पत्नी की भी इसी जगह हुई थी मौत

इस घटना के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। परिजनों ने बताया कि पिछले साल भी इसी स्थान पर कुर्बानी के दौरान रबजान मियां की पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। लगातार दूसरे साल एक ही जगह पर पति-पत्नी की मौत होने से गांव के लोग भी हैरान हैं। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इसे बेहद दुखद और डरावना संयोग मान रहे हैं।


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात

गांव में पसरा मातम

रबजान मियां की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव और रिश्तेदारों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रबजान मियां बेहद मिलनसार और धार्मिक स्वभाव के व्यक्ति थे। वह हमेशा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और त्योहार की खुशियां गम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed