फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Heat increases people's problems laborer dies due to heatstroke Jehanabad Bihar

Bihar: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात

Thu, 28 May 2026 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 02:04 PM IST
सार

Bihar: जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है, जबकि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही है।

विज्ञापन
Heat increases people's problems laborer dies due to heatstroke Jehanabad Bihar
Bihar news Jehanabadगर्मी से बढी लोगों की परेशानी, लू लगने से मजदूर की मौत

विस्तार

जहानाबाद जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की जिंदगी पर पड़ने लगा है। कल्पा थाना क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन


कहां की है घटना?
घटना जहानाबाद प्रखंड के कल्पा थाना से सटे चौराहे के पास की है, जहां एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब उसके पास जाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कल्पा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में व्यक्ति को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लगभग 45 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं, जो बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
परिजनों के अनुसार, संजय कुमार रोज की तरह सुबह घर से मजदूरी करने निकले थे। कल्पा थाना क्षेत्र में चल रहे भवन निर्माण कार्य में वह मजदूरी किया करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि काम के दौरान वह अचानक गिर पड़े थे। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिए तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। बाद में उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों ने जताई लू लगने की आशंका
परिजनों ने कहा कि वह घर से बिल्कुल ठीक निकले थे। इतनी गर्मी में काम करने गए थे। हमें लगता है कि लू लगने से उनकी मौत हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। शरीर पर किसी तरह के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि शरीर कुछ झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने लू लगने की आशंका जताई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।


ये भी पढ़ें: कॉलेज प्राचार्य ने जहर खाया, जान पर आफत; कहां हुई यह घटना, क्या बताया जा रहा कारण?

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed