फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj LS: 4 people including AIMIM candidate Dinanath Manjhi filled their nomination papers, PM Modi liar

Lok Sabha Polls: गोपालगंज में अंतिम दिन AIMIM उम्मीदवार समेत चार लोगों ने भरा पर्चा, पीएम मोदी को बताया झूठा

Mon, 06 May 2024 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 May 2024 06:36 PM IST
सार

Gopalganj LS: गोपालगंज लोकसभा से नामांकन के बाद AIMIM उम्मीदवार दीनानाथ मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार देश को गर्त में ले जा रही है। इस सरकार में गोपालगंज का विकास बिल्कुल नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Gopalganj LS: 4 people including AIMIM candidate Dinanath Manjhi filled their nomination papers, PM Modi liar
एआईएमआईएम प्रत्याशी दीनानाथ मांझी ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार दीनानाथ मांझी ने भी गोपालगंज लोकसभा सीट से अंतिम दिन सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान पार्टी के समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। हाल ही में दिवंगत हुए पार्टी के नेता असलम मुखिया के बेटे अनस सलाम दीनानाथ मांझी के साथ नामांकन में कदम से कदम मिलाकर खड़े रहे।

विज्ञापन

 
‘जिले की चौकीदारी करेंगे, विकास के लिए काम करेंगे’
एआईएमआईएम प्रत्याशी दीनानाथ मांझी ने कहा कि उन्हें ओवैसी साहब की पार्टी ने जो सम्मान दिया है, इसके लिए वह दिवंगत नेता असलम मुखिया को श्रद्धांजलि देते हुए नमन करते हैं। आज उनके जैसे छोटे व्यक्ति को भी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि वह चौकीदार संघ के जिला स्तरीय नेता हैं और चुनाव में अगर जनता आशीर्वाद देती है तो जिले की चौकीदारी करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्होंने झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार देश को गर्त में ले जा रही है। इस सरकार में गोपालगंज का विकास बिल्कुल नहीं हुआ है। अगर जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो वह गोपालगंज के विकास के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भूत पूर्व सैनिक नवमी राम ने भी किया नामांकन
सेना से रिटायरमेंट के बाद जिले के माझा थाना क्षेत्र के मधु सरेया गांव निवासी भूत पूर्व सैनिक नवमी राम ने भी लोकसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश की। अंतिम दिन उन्होंने भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल किया। नवमी राम ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही देश सेवा की है। सेना में रहकर देश की सेवा करने के बाद अब जनता का आशीर्वाद लेकर गोपालगंज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी दल के उम्मीदवार नहीं हैं। वह जनता के उम्मीदवार हैं और जीतने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।
 
वर्तमान सांसद के पड़ोसी बने उनके विरोधी
वर्तमान सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के पड़ोसी यानी उनके पैतृक गांव जादोपुर दुखहरण निवासी अनिल राम सरपंच पति भी हैं। अनिल ने अपने पड़ोसी आलोक कुमार सुमन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए अपना पर्चा जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में दाखिल कर दिया। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में विकास कार्यों को गति देने और जनता के हक-हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए वह चुनावी मैदान में आए हैं। जनता उन्हें अगर अपना आशीर्वाद देगी तो वह गोपालगंज का चौमुखी विकास करने के लिए दिन-रात प्रयास करेंगे।

 
बीएसपी प्रत्याशी ने दोबारा किया नामांकन
वहीं, बीएसपी उम्मीदवार सुजीत राम ने दोबारा पर्चा दाखिल किया। उन्होंने कहा कि पहले दिन उन्होंने सिंगल पर्चा दाखिल किया था। परंतु उन्हें कुछ गलती का संदेह हुआ, इसलिए दोबारा पूरे दल बल के साथ अपना पर्चा दाखिल किया है। ताकि दो सेट में पर्चा दाखिल होने से उनकी दावेदारी पुख्ता बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed