Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar saran Dist BJP MLA from Sonpur Vinay Kumar Singh in ICU health condition concerning hindi updates

बिहार: सोनपुर के भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह आईसीयू में भर्ती, स्थिति चिंताजनक; सेहत पर डॉक्टर क्या बोले?

Mon, 23 Nov 2026 09:18 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Nov 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Bihar saran Dist BJP MLA from Sonpur Vinay Kumar Singh in ICU health condition concerning hindi updates
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला

सोनपुर के भारतीय जनता पार्टी विधायक विनय कुमार सिंह की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मस्तिष्क में अचानक हुए रक्तस्राव के बाद उन्हें पटना के सीएनएस अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष यानी आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है।

विज्ञापन

चिकित्सा जांच व उपचार

विधायक के पुत्र चंदन सिंह के अनुसार, चिकित्सकों ने अब तक दो बार सीटी स्कैन की जांच की है। दूसरी जांच रिपोर्ट में उनके मस्तिष्क में खून का थक्का बढ़ने की बात सामने आई है। इस स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अगले तीन से चार दिनों तक विशेष निगरानी में रखने और स्वास्थ्य का आकलन करने का निर्णय लिया है। चिकित्सकों का मानना है कि उपचार के लिहाज से आने वाले कुछ दिन अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। अस्पताल प्रशासन उनकी सेहत पर पल-पल नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

नेताओं ने जाना हालचाल

विधायक की तबीयत बिगड़ने का समाचार मिलते ही कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री निशांत तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चिकित्सालय पहुंचकर डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। इसके अलावा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी डॉक्टरों से बातचीत कर विधायक की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed