Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   saran-husband-wife-die-three-days-after-shraddh-60-years-together

बिहार: पति के श्राद्ध के तीन दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, 60 साल का साथ निभाने वाले दंपती की मार्मिक कहानी

Wed, 25 Nov 2026 02:31 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 02:31 PM IST
सार

बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड स्थित मुबारकपुर गांव में पति-पत्नी के छह दशक पुराने साथ का बेहद मार्मिक अंत हुआ। 78 वर्षीय व्यास देव सिंह के निधन के तीन दिन बाद उनकी 76 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी ने भी अंतिम सांस ले ली।

विज्ञापन
saran-husband-wife-die-three-days-after-shraddh-60-years-together
पति-पत्नी का बिछोह भी बेहद मार्मिक रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण में जिंदगी के छह दशक तक एक-दूसरे का साथ निभाने वाले पति-पत्नी का बिछोह भी बेहद मार्मिक रहा। पति की मौत का सदमा पत्नी इस कदर बर्दाश्त नहीं कर सकीं कि उनके श्राद्ध संस्कार के महज तीन दिन बाद ही उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में हुई इस घटना से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके के लोग भावुक हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर गांव निवासी 78 वर्षीय व्यास देव सिंह का 10 नवंबर की रात निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति के साथ करीब 60 वर्षों तक सुख-दुख में जीवन बिताने वाली उनकी 76 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी इस सदमे से उबर नहीं सकीं। पति के निधन के बाद से ही वह काफी दुखी रह रही थीं।

विज्ञापन

बीते शनिवार को व्यास देव सिंह का श्राद्ध संस्कार संपन्न हुआ। परिवार के लोग अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार की रात उर्मिला देवी ने भी अंतिम सांस ले ली। पति के श्राद्ध संस्कार के महज तीन दिन बाद पत्नी के निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों बेटों ने दी माता-पिता को मुखाग्नि
इस परिवार के लिए सबसे भावुक पल वह रहा, जब दोनों बेटों को अपने माता-पिता को अंतिम विदाई देनी पड़ी। मांझी प्रखंड के डुमाईगढ़ घाट पर 11 नवंबर को ज्येष्ठ पुत्र सरोज सिंह ने पिता व्यास देव सिंह को मुखाग्नि दी थी। वहीं, 25 नवंबर को छोटे पुत्र शैलेश सिंह ने अपनी मां उर्मिला देवी को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया।


ये भी पढ़ें- बिहार: 2027 तक बनेगा एआई और मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर, 200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

पति-पत्नी के बीच छह दशक तक कायम रहा साथ और एक-दूसरे से बिछड़ने के बाद कुछ ही दिनों के अंतराल पर दोनों का दुनिया से विदा हो जाना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना ने परिवार और ग्रामीणों को गहरे शोक में डाल दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed