फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   EOU raids three locations of Electricity Department Engineer Vivekanand in Siwan

Bihar News: बिजली विभाग इंजीनियर विवेकानंद के तीन ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 24 Sep 2025 03:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 03:09 PM IST
सार

समस्तीपुर में पदस्थ एनबीपीडीसीएल के इंजीनियर विवेकानंद के सिवान स्थित तीन ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने आज छापेमारी की। विवेकानंद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
EOU raids three locations of Electricity Department Engineer Vivekanand in Siwan
सीवान में बिजली विभाग इंजीनियर विवेकानंद के तीन ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में पदस्थापित विवेकानंद, जो एनबीपीडीसीएल में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, के सिवान स्थित तीन ठिकानों पर आज छापेमारी की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि समस्तीपुर में बिजली विभाग में पदस्थ विवेकानंद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसी मामले की जांच के तहत आज ईओयू की टीम उनके पैतृक आवास और अन्य संपत्तियों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में नाव हादसा, नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, एक महिला की मौत; चार लापता

विज्ञापन

छापेमारी उनके सिवान स्थित तीन स्थानों पर चल रही है। इसमें पहला स्थान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सँठी में उनके पैतृक आवास है, दूसरा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में उनका आवास है और तीसरा नवनिर्मित मकान रशिदचक में है। ईओयू की टीम इन तीनों ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed