फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Boat Accident in Supaul, Boat Carrying 14 People Capsizes in River, One Woman Dead; Four Missing

Bihar News: बिहार में नाव हादसा, नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, एक महिला की मौत; चार लापता

Tue, 23 Sep 2025 09:57 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 23 Sep 2025 09:57 PM IST
सार

Supaul News: सुपौल में नाव पलटने की घटना मंगलवार देर शाम की है। हादसे के वक्त नाव पर कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें दो नाविक, 10 महिलाएं और दो लड़कियां शामिल थीं। प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Boat Accident in Supaul, Boat Carrying 14 People Capsizes in River, One Woman Dead; Four Missing
नाव पलटने के बाद लापता लोगों की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के बेलापट्टी में मंगलवार की शाम बड़ा नाव हादसा हो गया। मिरचैया नदी पार करते समय यात्रियों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चार महिलाएं देर रात तक लापता थीं। घटना के वक्त नाव पर कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें दो नाविक, 10 महिलाएं और दो नाबालिग लड़कियां शामिल थीं।

विज्ञापन

 
मजदूरी से लौट रही थीं महिलाएं
जानकारी के अनुसार, छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत स्थित चकला गांव की महिलाएं और दो लड़कियां बेलापट्टी गई थीं। उन्हें गुड़िया पंचायत के बेलापट्टी पाट छुड़ाने के काम पर ले जाया गया था। दैनिक मजदूरी का काम पूरा कर सभी नाव से गांव लौट रही थीं। इसी दौरान मिरचैया नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव डूबते ही दोनों नाविक तैरकर नदी से बाहर निकल गए और फरार हो गए।
विज्ञापन

 
स्थानीय गोताखोरों का प्रयास, एक की मौत की पुष्टि
हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में कूदकर महिलाओं को बचाने की कोशिश की। इस बीच चकला वार्ड नंबर 2 निवासी मटर मुखिया की पत्नी संजन देवी (38) को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि उनकी दो बेटियां भी नाव पर थीं, जिनमें से एक लापता है। देर रात तक चार महिलाओं और लड़कियों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Bihar News: चार बच्चों की मां और एक बच्चे के पिता का मिला शव, गया में डबल मर्डर का शक; पुलिस जांच में जुटी
 
लापता और मृतक महिलाओं की पहचान
नाव पर सवार महिलाओं में मृतक संजन देवी (38) के अलावा गौरी देवी (30), पतरी देवी (55), ललिता देवी (35), अवधि देवी (35), ममता देवी (30), मंजुला देवी (30), सरिता देवी (31), सविता देवी (32), काजल देवी (25), रीमा कुमारी (15) और नेहा कुमारी (13) शामिल थीं। सभी महिलाएं और बच्चियां डहरिया पंचायत के चकला वार्ड नंबर 2 की रहने वाली बताई जा रही हैं।

 
प्रशासन की टीम मौके पर डटी
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना अनुमंडल प्रशासन को दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर लगाया गया। देर रात तक लापता महिलाओं की तलाश जारी थी। घटनास्थल पर त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार और एसडीपीओ विभाष कुमार पुलिस बल के साथ कैंप किए हुए हैं। यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, एनडीआरफ भी बुलाई गई
इधर, घटना की सूचना पर देर रात एसपी शरथ आरएस भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नाव हादसे में लापता चार महिलाओं की तलाश के लिए एनडीआरफ की टीम भी बुलाई गई है, जो एसडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। सुरक्षित निकाली गई 8 महिलाओं का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है कि नाव सरकारी थी या निजी। स्थिति सामान्य होने के उपरांत मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: महिला पुलिस बटालियन हुई फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed