फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Protest against slaughtering goat openly in front of school

Bihar: स्कूल के पास मांस काटने पर उठी आवाज, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल की मांग; लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Apr 2025 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Apr 2025 06:22 PM IST
सार

Bihar: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विद्यालय के सामने खुलेआम जानवरों का काटा जाना न केवल बच्चों की मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है, बल्कि उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।

विज्ञापन
Bihar News: Protest against slaughtering goat openly in front of school
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार में स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के सामने मांस काटे जाने की वजह से आसपास के लोग चिंतित हैं। बच्चों की पढ़ाई के माहौल को सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाने के लिए स्थानीय दुकानदारों और समाजसेवियों ने रविवार को एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि स्कूल के सामने बकरा काटे जाने से छोटे-छोटे बच्चे डर और घबराहट महसूस करते हैं। साथ ही, वहां फैली गंदगी और दुर्गंध से बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रदर्शन की अगुवाई बाजार के वरिष्ठ दुकानदार बाल ठाकरे ने की। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन और पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: 'कांग्रेस और राजद की राजनीति सिर्फ परिवारवाद की'...बिफरे नित्यानंद; PM के प्रस्तावित दौरे पर भी बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की कि मांस काटने का काम स्कूल से दूर किसी तय जगह पर किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर न पड़े। उनका कहना था कि यह विरोध किसी खास व्यवसाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि बच्चों के हित और स्वच्छ वातावरण की मांग है।

प्रदर्शन में अनिल साहू, जीतू बर्नवाल, प्रमोद प्रसाद, मोहित पांडेय, सुदामा प्रसाद, नौशाद आलम, प्रदीप सिंह, गोपाल प्रसाद, अच्छेलाल प्रसाद समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर प्रशासन से जल्दी कार्रवाई करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed