फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Political: Union Minister of State for Home Nityanand Rai angry at Congress and RJD

Bihar: 'कांग्रेस और राजद की राजनीति सिर्फ परिवारवाद की'...बिफरे नित्यानंद; PM के प्रस्तावित दौरे पर भी बोले

Sun, 20 Apr 2025 07:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Apr 2025 07:23 PM IST
सार

Bihar: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की जो मिथिला यात्रा प्रस्तावित है, उसकी तैयारी भाजपा, एनडीए और आम जनता मिलकर कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Political: Union Minister of State for Home Nityanand Rai angry at Congress and RJD
नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी के झंझारपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा बिहार के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और प्रदेश महामंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी सहरसा पहुंचे। भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक मिथिला पाग और चादर पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सहरसा विधायक डॉ. आलोक रंजन, जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से भाजपा के साथ हैं। यह दिल से जुड़ा हुआ गठबंधन है और आगे भी यह साथ बना रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. लोहिया के सिद्धांतों को हमेशा दबाने का काम किया। अब तेजस्वी यादव उन्हीं कांग्रेस नेताओं के साथ जाकर जेपी और लोहिया की आत्मा को ठेस पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार    
विज्ञापन
विज्ञापन


नित्यानंद राय ने कहा कि राजद और कांग्रेस केवल परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करते हैं। अपराधियों को संरक्षण देकर सत्ता में लौटना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता उन्हें पहले ही नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जिन्होंने 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' गैंग का समर्थन किया, उनके साथ आज राजद खड़ी है।


उन्होंने दावा किया कि 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की जो मिथिला यात्रा प्रस्तावित है, उसकी तैयारी भाजपा, एनडीए और आम जनता मिलकर कर रही है। उन्होंने कहा कि साढ़े 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं से मिथिला का भविष्य संवरने वाला है और इस क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मिथिला और कोसी क्षेत्र को हमेशा उपेक्षित रखा गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कोसी पर महासेतु बनवाकर विकास की नई इबारत लिख दी। अब लोग देश के किसी भी कोने में आसानी से यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed