फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Police arrested the accused brother-in-law for doing wrong

Bihar News: अपहरण कर साली से बनाए शारीरिक संबंध, एफआईआर दर्ज होने के बाद जीजा को भेजा गया जेल

Sun, 20 Apr 2025 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Apr 2025 05:09 PM IST
सार

Gopalganj: मांझागढ़ थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच की गई। आरोप सही पाए जाने पर शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Police arrested the accused brother-in-law for doing wrong
आरोपी जीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी साली का अपहरण कर उसे गोरखपुर और हरियाणा में बंधक बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

पीड़िता ने मांझागढ़ थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि उसका जीजा जो कुचायकोट थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का रहने वाला है, 8 मार्च 2024 को दो अन्य युवकों के साथ उसके घर आया। उसने बहन की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उसे गाड़ी में बैठाया और गोरखपुर ले गया। बाद में उसे हरियाणा ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि भोजन में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई और बाद में जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: करंट लगने से युवक की हुई मौत, घर से निकलते वक्त हुआ हादसा; परिजन हुए बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी जीजा समेत अंकित कुमार और प्रिंस कुमार को भी नामजद किया गया है। पीड़िता ने 18 अप्रैल 2025 को मांझागढ़ थाना में कांड संख्या 130/2025 के तहत एफआईआर दर्ज कराई। मांझागढ़ थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच की गई। आरोप सही पाए जाने पर शनिवार को मुख्य आरोपी  को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed