{"_id":"6804b8a0de7bb3d7bd008eaa","slug":"bihar-news-young-man-dies-due-to-electric-shock-in-siwan-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: करंट लगने से युवक की हुई मौत, घर से निकलते वक्त हुआ हादसा; परिजन हुए बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: करंट लगने से युवक की हुई मौत, घर से निकलते वक्त हुआ हादसा; परिजन हुए बेसुध
Sun, 20 Apr 2025 02:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:34 PM IST
सार
Bihar: हादसे के बाद पड़ोसी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शशि बेहद मिलनसार और मेहनती युवक था। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है और बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के जिरादेई थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना अकोलही गांव की है, जहां शशि कुमार सिंह नाम का युवक किसी काम से बाजार जा रहा था। घर के पास ही रास्ते में बिजली का टूटा हुआ तार पहले से गिरा हुआ था। जैसे ही वह वहां से गुजरा, करंट की चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने लकड़ी के सहारे करंट से उसे अलग किया और इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: झरही नदी में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, टेंट संचालक और मजदूर की मौत; शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
मृतक की पहचान अकोलही गांव निवासी शशि कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शशि बेहद मिलनसार और मेहनती युवक था। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है और बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन