फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Old Video of Bihar Administrative Officer Goes Viral Again Know Details

Fact Check : बिहार के लठमार SDO का वीडियो वायरल; जानिए क्या है हकीकत

Wed, 25 Jun 2025 01:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 01:39 PM IST
सार

Bihar: इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिले भर में प्रशासनिक रवैये को लेकर सवाल खड़े हुए थे, लेकिन जिला प्रशासन या राज्य सरकार की ओर से कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई थी। हालांकि जन चर्चा का विषय यह मामला जरूर बन गया था। पढ़ें खबर

विज्ञापन
Bihar News Old Video of Bihar Administrative Officer Goes Viral Again Know Details
बिहार के लठमार SDO की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के एक प्रशासनिक अधिकारी का पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस वायरल वीडियो को दोबारा क्यों साझा किया जा रहा है, लेकिन इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गई हों। हैरानी की बात यह है कि उस समय वीडियो सामने आने के बावजूद संबंधित अधिकारी के खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई थी। अब कारण चाहे जो भी रहा हो, उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखने वाले अधिकारी वर्तमान में पूर्णिया प्रमंडल के एक जिले में जिला स्तरीय पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। यह मामला सारण जिले के मढ़ौरा अनुमंडल के तत्कालीन एसडीओ योगेंद्र कुमार से जुड़ा हुआ है। वायरल हो रहा वीडियो 20 जून 2022 का बताया जा रहा है, जिसमें वे तरैया-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर नेवारी गांव के पास वाहन जांच के दौरान दो बाइक सवार युवकों पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उन्हें 'लठमार एसडीओ' कहने लगे थे।

विज्ञापन

क्या था मामला?

बता दें कि वायरल वीडियो की तहकीकात अमर उजाला ने की है। 20 जून 2022 को सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। हालात बिगड़ने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। हालांकि तरैया थाना क्षेत्र स्थित नेवारी गांव में एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर में तकनीकी कारणों से इंटरनेट सेवा बाधित नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मधुबनी जिला कोर्ट में वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, भूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई में आया था

इसी कारण वहां बड़ी संख्या में मोबाइल उपभोक्ता, खासकर युवा, इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए जमा होने लगे। भीड़ की सूचना मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार को मिली, तो वे मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से खुद पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब एसडीओ ने युवाओं को हटाने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने उनकी बातों का मजाक उड़ाया और वहां से भागने लगे। इसके बाद एसडीओ ने मौके पर वाहन जांच अभियान शुरू किया।

इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हेलमेट को लेकर पूछताछ के बाद एसडीओ ने पहले बाइक चालक पर लाठी चलाई, फिर पीछे बैठे युवक पर भी डंडे बरसाने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बना लिया, जो बाद में तेजी से वायरल हो गया।

कोई कार्रवाई नहीं, लेकिन चर्चाएं ज़ोरों पर

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिले भर में प्रशासनिक रवैये को लेकर सवाल खड़े हुए थे, लेकिन जिला प्रशासन या राज्य सरकार की ओर से कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई थी। हालांकि जन चर्चा का विषय यह मामला जरूर बन गया था। अब एक बार फिर वही वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार भी लोग इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल योगेंद्र कुमार कटिहार जिले में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed